ग्वालियर के हजीरा स्थित करिश्मा होटल पर देर रात खाना नहीं मिलने से नाराज बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर एक आरोपी को गि …और पढ़ें

HighLights
- होटल बंद होने पर युवकों ने विवाद कर गोली चला दी।
- फायरिंग से इलाके में देर रात अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
- सीसीटीवी फुटेज में स्कूटी सवार आरोपी फायरिंग करते दिखाई दिए।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। हजीरा चौराहा स्थित करिश्मा होटल पर देर रात खाना नहीं मिलने से नाराज बदमाशों ने जमकर हंगामा किया और फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी तब तक फरार हो चुके थे। चंद घंटों बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
हजीरा निवासी सोनू सिंह करिश्मा होटल का संचालन करते हैं। सोमवार रात होटल बंद कर वह घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान सूरज गौड़, करण बाथम नामक युवक अपने कुछ साथियों के साथ होटल पहुंचे और खाने की मांग करने लगा। होटल संचालक ने होटल बंद होने की बात कही तो युवक भड़क गए और विवाद करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही हजीरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस ने होटल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पता चला कि आरोपी स्कूटी से आए थे। फुटेज में दिखाई दिया कि स्कूटी के पीछे बैठा युवक नीचे उतरा और फायरिंग करने लगा। आरोप है कि कुछ देर बाद करन बाथम कट्टा लेकर आया और सूरज गौड़ के कहने पर रवि पर फायर कर दिया। रवि नीचे झुक गए, जिससे गोली नहीं लगी और दोनों भाई बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
- हजीरा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि पुलिस ने करिश्मा होटल संचालक पर जानलेवा फायरिंग करने वाले एक आरोपी को घटना के कुछ घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।
होटल बंद होने पर युवक ने फायरिंग कर दीl सीसीटीवी फुटेज
