ग्वालियर के हजीरा स्थित करिश्मा होटल पर देर रात खाना नहीं मिलने से नाराज बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर एक आरोपी को गि …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 20 May 2026 10:01:17 AM (IST)Updated Date: Wed, 20 May 2026 10:01:17 AM (IST)

ग्वालियर में हजीरा के होटल में खाना न मिलने पर विवाद, मालिक पर की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार
करिश्मा होटल में बदमाशों ने खाना न मिलने पर की थी फायरिंग। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. होटल बंद होने पर युवकों ने विवाद कर गोली चला दी।
  2. फायरिंग से इलाके में देर रात अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
  3. सीसीटीवी फुटेज में स्कूटी सवार आरोपी फायरिंग करते दिखाई दिए।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। हजीरा चौराहा स्थित करिश्मा होटल पर देर रात खाना नहीं मिलने से नाराज बदमाशों ने जमकर हंगामा किया और फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी तब तक फरार हो चुके थे। चंद घंटों बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

हजीरा निवासी सोनू सिंह करिश्मा होटल का संचालन करते हैं। सोमवार रात होटल बंद कर वह घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान सूरज गौड़, करण बाथम नामक युवक अपने कुछ साथियों के साथ होटल पहुंचे और खाने की मांग करने लगा। होटल संचालक ने होटल बंद होने की बात कही तो युवक भड़क गए और विवाद करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही हजीरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने होटल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पता चला कि आरोपी स्कूटी से आए थे। फुटेज में दिखाई दिया कि स्कूटी के पीछे बैठा युवक नीचे उतरा और फायरिंग करने लगा। आरोप है कि कुछ देर बाद करन बाथम कट्टा लेकर आया और सूरज गौड़ के कहने पर रवि पर फायर कर दिया। रवि नीचे झुक गए, जिससे गोली नहीं लगी और दोनों भाई बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

  • हजीरा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि पुलिस ने करिश्मा होटल संचालक पर जानलेवा फायरिंग करने वाले एक आरोपी को घटना के कुछ घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।
  • घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अबंतिका गार्डन के पास मरघट रोड से आरोपी सूरज गौड़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में होटल पर मारपीट और विवाद करना स्वीकार किया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
  • होटल बंद होने पर युवक ने फायरिंग कर दीl सीसीटीवी फुटेज



    Source link

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed