मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक शातिर महिला ने 50 हजार रुपये हड़पने के बाद युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। युवक चार माह त …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 30 May 2026 07:54:06 AM (IST)Updated Date: Sat, 30 May 2026 07:54:06 AM (IST)

50 हजार की उधारी मांगी तो युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, चार महीने भर्ती रहा, अब आरोपी महिला पर FIR
ग्वालियर में युवक को जिंदा जलाने की कोशिश (AI से जनरेट इमेज)

HighLights

  1. 50 हजार हड़पने के बाद महिला ने युवक पर पेट्रोल डाला
  2. इसके बाद युवक का 4 महीने अस्पताल में इलाज चलता रहा
  3. पुलिस ने अब महिला पर एफआईआर दर्ज कराई है

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। एक शातिर महिला ने 50 हजार रुपये हड़पने के बाद युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। युवक चार माह तक अस्पताल में भर्ती रहा। अब जब उसकी हालत में सुधार हुआ तो पुलिस के पास पहुंचा। बहोड़ापुर थाना पुलिस ने आरोपित महिला पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामाजी का पुरा में रहने वाले 23 वर्षीय ऋषभ उर्फ लालू चौहान लेबर कांट्रेक्टर है। उसकी मुलाकात सरिता उर्फ सत्तो से हुई। यह महिला भी बहोड़ापुर इलाके में रहती है। सरिता ने उससे कहा कि उसके बेटे की तबीयत खराब है। उसे इलाज के लिए रुपये की आवश्यकता है।

तीन बार में ऋषभ ने सरिता को 50 हजार रुपये उधार दे दिए। इसके बाद उसने रुपये मांगे। कई बार मांगने पर भी जब रुपये नहीं लौटाए तो 20 जनवरी को वह सरिता के घर पहुंच गया। सरिता ने घर के दरवाजे पर खड़े होकर पेट्रोल से भरी बोतल उस पर उढ़ेल दी।

इसके बाद आग लगा दी। आग की लपटों से वह घिर गया। यहां से दौड़ा और पास ही में मिठाई की दुकान चलाने वाले दुकानदार ने पानी डालकर आग बुझाई। उसका गला, मुंह और हाथ जल गए थे।

उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके इलाज पर करीब आठ लाख रुपये खर्ज हुए। प्लास्टिक सर्जरी हुई। वह अब थाने पहुंचा। बहोड़ापुर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। महिला की तलाश चल रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *