मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने विधायकों को एकजुट रखने की रणनीति पर काम तेज कर दिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कुछ विधायकों को तेलंगाना और कर्नाटक भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा उनके विधायकों से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है, इसलिए संगठन कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी के साथ दिल्ली रवाना हुए। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली से उनके तेलंगाना जाने की संभावना है। वहां विधायकों के समन्वय और प्रबंधन की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जा सकती है। कांग्रेस के कुछ अन्य विधायकों को भी दूसरे राज्यों में भेजे जाने की चर्चा है।

नामांकन के बीच सामने आई नाराजगी

राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन के साथ ही पार्टी के भीतर नाराजगी भी खुलकर सामने आ गई। हुजूर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रह चुके नरेश ज्ञानचंदानी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को अपना इस्तीफा भेज दिया। 37 वर्षों तक कांग्रेस से जुड़े रहे ज्ञानचंदानी मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाए जाने से असंतुष्ट बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें-भाजपा के पास 10 वोट कम, कांग्रेस के पास 5 ज्यादा, ऐसे में किसे मिलेगी MP की तीसरी राज्यसभा सीट?




एकजुटता दिखाने में जुटा संगठन

सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं और विधायकों की बैठक हुई। इसके बाद मीनाक्षी नटराजन ने विधानसभा स्थित निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान जीतू पटवारी, उमंग सिंघार, हरीश चौधरी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और विधायक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-नाराज छात्रों ने ईएसबी कार्यालय का किया घेराव, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

भाजपा पर साधा निशाना

नामांकन के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस के विधायक पूरी तरह एकजुट हैं और पार्टी किसी दबाव में आने वाली नहीं है। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा पर हार्स ट्रेडिंग की कोशिश करने का आरोप लगाया। प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने भी कहा कि कांग्रेस हर परिस्थिति का सामना करने और मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने नामांकन की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि हम राज्यसभा चुनाव के लिए एकजुट है एक साथ रहकर चुनाव लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे मीनाक्षी नटराजन को जीत मिलना सुनिश्चित है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *