ग्वालियर के सराफा कारोबारी सचिन सोनी और उसके पिता विकास सोनी पर सोना व नकदी हड़पने के आरोप में दो नई एफआईआर दर्ज हुई हैं। ठगी के और मामले सामने आए हैं …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 08 Jun 2026 08:37:49 AM (IST)Updated Date: Mon, 08 Jun 2026 08:37:49 AM (IST)

ग्वालियर के पिता-पुत्र ने 10 लोगों का हड़पा 4 करोड़ का सोना, पुलिस ने पकड़ा; दो FIR और दर्ज
सोना हड़पकर भागने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सचिन और विकास सोनी पर दो नई एफआईआर दर्ज।
  2. चार करोड़ रुपये का सोना लेकर फरार हुए थे।
  3. गिरवी गहने और नकदी हड़पने के आरोप लगे।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। कई लोगों का सोना हड़पकर भागने वाले सराफा कारोबारी सचिन सोनी व उसके पिता विकास सोनी पर दो और एफआइआर दर्ज हो गई हैं। यह दोनों पकड़े गए थे। इन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब और भी फरियादी पुलिस के पास पहुंच गए। इनकी शिकायत पर महाराजपुरा थाना पुलिस ने दोनों पर दो एफआइआर दर्ज की हैं। अभी और भी एफआइआर दर्ज हो सकती हैं।

महाराजपुरा थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर में वैष्णो ज्वेलर्स के नाम से दुकान चलाने वाले सचिन सोनी और विकास सोनी करीब चार करोड़ रुपये का सोना शहर के कई लोगों का लेकर भाग गए थे। यह लोग वड़ोदरा में रह रहे थे। इसी दौरान पुलिस को भनक लगी कि यह ऋषिकेश में दुकान देखने जा रहे हैं। इनकी घेराबंदी की और मेरठ हाइवे से पकड़ लिया।

पुलिस ने मानसिंह गुर्जर की शिकायत पर एफआइआर दर्ज की थी। अब अनूप गुर्जर और धर्मवीर सिंह गुर्जर भी थाने पहुंचे हैं। इन लोगों ने महाराजपुरा थाने पहुंचकर शिकायत की है। धर्मवीर सिंह की एफआइआर में उसके अलावा दिनेश गुर्जर, धर्मेंद्र गुर्जर के हड़पे सोने का भी जिक्र है।

गहने गिरवी रखकर रुपये उधार दिए, फिर गहने ही हड़प लिए

  • पिता-पुत्र ने गहने गिरवी रखकर रुपये उधार दिए और इसके बाद रुपये वापस लिए। ब्याज वसूला और गहने भी हड़प लिए। धर्मवीर गुर्जर से ढाई तोला सोने का हार और 65 हजार रुपये ठगे। रब्बी खान से सचिन सोनी ने 693 ग्राम सोने के गहने गिरवी रखकर 25 लाख रुपये उधार दिए। उसके बेटे शब्बीर ने पांच ग्राम सोना रखकर रुपये उधार लिए। इन लोगों ने रुपये लौटाकर गहने मांगे, लेकिन गहने नहीं लौटाए। अनिरुद्ध भदौरिया से आभूषण बनाने के लिए 17.50 लाख रुपये लिए और गहने नहीं दिए।
  • रविकांत मिश्रा से सोने की चेन व अंगूठी बनाकर देने के एवज में पांच लाख रुपये लिए। न गहने मिले न रुपये लौटाए। अतुल पाल से दो लाख रुपये, राहुल गुर्जर से बड़ा हार, चेन बनवाने के लिए 6.90 लाख रुपये, महेंद्र चौहान से 25 ग्राम सोना, विनय चतुर्वेदी से 11.30 लाख, विश्वास तोमर से 1.40 लाख ठग लिए।


  • Source link

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *