ठगी करने वाला दिल्ली का व्यापारी है। जिसने युवक को पहले तो नौकरी पर रखा। इसके बाद इलायची के व्यापार में मोटी कमाई का लालच देकर 24.35 लाख रुपये ठग लिए। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 30 May 2026 10:50:17 PM (IST)Updated Date: Sat, 30 May 2026 10:50:16 PM (IST)

नौकरी देकर जीता भरोसा, फिर इलायची व्यापार के नाम पर ग्वालियर के युवक से ₹24.35 लाख की बड़ी ठगी, FIR दर्ज
लाखों कमाने का झांसा देकर ठगी।

HighLights

  1. दिल्ली के मसाला व्यापारी ने लगाया ग्‍वालियर के युवक को चूना
  2. कोर्ट की फटकार के बाद इंदरगंज थाना पुलिस ने दर्ज की FIR
  3. ₹20 हजार की सैलरी पर रखा, फिर फंसाकर ऐंठे लाखों रुपये

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। दाल बाजार के रहने वाले युवक के साथ 24.35 लाख रुपये की ठगी हुई है। ठगी करने वाला दिल्ली का व्यापारी है। जिसने युवक को पहले तो नौकरी पर रखा। इसके बाद इलायची के व्यापार में मोटी कमाई का लालच देकर 24.35 लाख रुपये ठग लिए। न तो युवक को माल मिला न ही रुपये लौटाए गए। इस मामले में युवक की शिकायत पर इंदरगंज थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

परिचय, नौकरी और फिर मोटे मुनाफे का लालच

दाल बाजार निवासी तनुज जैन का परिचय दिल्ली के व्यापारी अनुज जैन से 2024 में हुआ था। अनुज इलायची व अन्य मसालों का व्यापार करता है। उसने तनुज को 20 हजार रुपये प्रतिमाह तनख्वाह पर नौकरी पर रखा था। उसने मार्केटिंग के लिए रखा था। कुछ महीनों तक उसने काम किया और हर महीने तनख्वाह मिलती थी। फिर व्यापारी ने उससे कहा कि अगर वह इलायची के काम में पैसा लगाएगा तो मोटा मुनाफा मिलेगा।

विभिन्न फर्मों के खातों में जमा कराए लाखों रुपये

इसके बाद उसकी बताई फर्म तवाडो, एमडी फूड, स्वास्तिक ट्रेडर्स के खातों में उसने 24.35 लाख रुपये जमा कर दिए। कुछ समय तक जब पैसा नहीं आया तो तनुज ने रुपये मांगे। उसने न तो रुपये लौटाए न ही माल भेजा।

यह भी पढ़ें- MP के टीचरों के लिए राहत की खबर, शिक्षकों का ग्रीष्मावकाश 7 जून तक बढ़ाया, जारी हुआ आदेश

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

तनुज ने पुलिस से शिकायत की लेकिन इंदरगंज थाना पुलिस एफआइआर टालती रही। फिर फरियादी ने कोर्ट में आवेदन लगाया। कोर्ट ने एफआईआर के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने एफआइआर दर्ज की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *