शहर के मिसरोद इलाके में एक दर्दनाक हादसे में ट्रक के नीचे सो रहे युवक की कुचलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार दीपड़ी जोड़ के पास सीमेंट से भरा एक ट्रक खड़ा था। दोपहर की तेज धूप से बचने के लिए एक युवक ट्रक के नीचे जाकर सो गया। कुछ देर बाद चालक आया और बिना नीचे देखे ट्रक स्टार्ट कर आगे बढ़ा दिया। इस दौरान ट्रक का पहिया युवक के सिर पर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने तक चालक ट्रक लेकर वहां से निकल गया था लेकिन बाद में उसे बंगरसिया क्षेत्र से पकड़ लिया गया।

ये भी पढ़ें: Indore: ब्रजेश्वरी एनेक्स अग्निकांड: पुलिस ने परिवार को सौंपा घर, आग से बीम-कालम हो गए कमजोर

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ट्रक सुबह गुजरात से सीमेंट लेकर भोपाल पहुंचा था और बंगरसिया में माल खाली होना था। दुकान बंद होने के कारण चालक ने ट्रक वहीं खड़ा कर दिया था। करीब 11 बजे दुकान खुलने की सूचना मिलने पर उसने ट्रक आगे बढ़ाया, तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक राजू पंथी, निवासी गौहरगंज, को हिरासत में लेकर ट्रक जब्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *