भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की बैठक मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास में संपन्न हुई, जिसमें संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और खास तौर पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर चर्चा हुई। भारतीय जनता पार्टी इस कानून को वर्ष 2029 के चुनावों में बड़ा “गेम चेंजर” बनाने की दिशा में काम कर रही है। पहली बैठक को औपचारिक माना गया, लेकिन इसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। मंडल स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग पहले ही पूरे किए जा चुके हैं और अब जिला व प्रदेश स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रमों को विस्तार दिया जाएगा। ताकि संगठन को और मजबूत किया जा सके।

ये भी पढ़ें- MP News: भोपाल एयरपोर्ट पर बैग से मिला कारतूस, मचा हड़कंप; पूछताछ के बाद विदेशी यात्री को छोड़ा

बैठक में सत्ता और संगठन के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया गया। नेताओं का मानना है कि सरकार की योजनाओं और पार्टी के कार्यक्रमों के बीच तालमेल मजबूत होगा, तो उसका सीधा लाभ जनता तक पहुंचेगा। इस दौरान यह रणनीति भी बनी कि विधायक और सांसद नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के सशक्तिकरण के बड़े कदम के रूप में जनता के बीच प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करेंगे। पार्टी इसे केवल एक कानून के रूप में नहीं, बल्कि महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में मजबूत करने वाले ऐतिहासिक फैसले के रूप में प्रचारित करने की तैयारी में है। ताकि आने वाले चुनावों में पार्टी को उसका लाभ मिले। 

ये भी पढ़ें- Bhopal News: राजेंद्र भारती का पूर्व मंत्री पर गंभीर आरोप, CBI जांच की मांग, बोले- राजनीतिक बदले की कार्रवाई

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा,राजेन्द्र शुक्ल, पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, संपतिया उइके, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  ⁠लाल सिंह आर्य, पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, अरविंद भदौरिया एवं भाजपा की प्रदेश महामंत्री व सांसद लता वानखेड़े उपस्थित रहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *