मध्य प्रदेश के चंबल अंचल में रेत माफियाओं का बढ़ता आतंक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। बुधवार सुबह मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र के रानपुर गांव चौराहे के पास वन विभाग की टीम पर हमला हुआ, जिसमें वन रक्षक हरकेश गुर्जर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 6 बजे की है, जब छह सदस्यीय टीम नियमित गश्त पर निकली थी।
