मध्य प्रदेश के चंबल अंचल में रेत माफियाओं का बढ़ता आतंक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। बुधवार सुबह मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र के रानपुर गांव चौराहे के पास वन विभाग की टीम पर हमला हुआ, जिसमें वन रक्षक हरकेश गुर्जर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 6 बजे की है, जब छह सदस्यीय टीम नियमित गश्त पर निकली थी।


Trending Videos

 

गश्त के दौरान टीम को अवैध रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखाई दी। टीम ने वाहन को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की। इसी दौरान वन रक्षक हरकेश गुर्जर ने आगे बढ़कर वाहन को रोकने का प्रयास किया, तभी चालक विनोद ने उन्हें कुचल दिया और मौके से फरार हो गया।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *