अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सोमवार को अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। …और पढ़ें
_m.webp)
HighLights
- संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भैंस के आगे बीन बजाकर जताया विरोध
- अनिश्चितकालीन हड़ताल से टीबी, टीकाकरण और ओपीडी सेवाएं प्रभावित
- कर्मचारियों ने मांगों के निराकरण नहीं होने पर जताई नाराजगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सोमवार को अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने शासन-प्रशासन पर उनकी समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए भैंस के आगे बीन बजाकर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों की ओर ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया।
फूलबाग स्थित धरना स्थल पर बड़ी संख्या में एकत्रित संविदा कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों और समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।
स्वास्थ्य सेवाओं पर दिखने लगा असर
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर अब स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। हड़ताल के कारण टीबी कार्यक्रम, टीकाकरण अभियान, पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी), दवा वितरण और ओपीडी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बड़ी संख्या में कर्मचारी रहे मौजूद
धरना-प्रदर्शन में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला, डीसीएम एमएस खान, एपीएम धर्मेंद्र राणा, एएनएम सुनीता नरवरिया, राखी शिंदे, बीपीएम इमरान खान, सतीश कन्नौजी, प्रशांत सक्सेना सहित बड़ी संख्या में संविदा अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
