नईदुनिया,ग्वालियर। नगर निगम ने शहरवासियों को राहत देते हुए वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए संपत्तिकर जमा करने पर विशेष छूट की घोषणा की है। अब 30 जून तक भवन एवं भूमि का संपत्तिकर जमा करने वाले करदाताओं को छह प्रतिशत की छूट दी जा रही है।

कैसे मिलेगा लाभ

निगमायुक्त संघ प्रिय ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि सभी करदाता समय सीमा के भीतर अपना संपत्तिकर जमा कर इस सुविधा का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि 30 जून के बाद संपत्तिकर जमा करने पर वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक 15 प्रतिशत सरचार्ज सहित कुल 21 प्रतिशत अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होगा।

आयुक्त ने कहा कि नागरिक नगर निगम के वार्ड कार्यालय, निगम मुख्यालय सिटी सेंटर स्थित एकल विंडो या मध्यप्रदेश शासन की ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से घर बैठे भी संपत्तिकर जमा कर सकते हैं।

जल भंडारण स्थलों की सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश

ग्वालियर। नगर निगम सीमा के अंतर्गत आने वाली पेयजल सप्लाई प्रणाली को सुरक्षित और स्वच्छ बनाए रखने के लिए निगमायुक्त संघ प्रिय ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने शहर के विभिन्न स्थानों पर निर्मित पानी की टंकियों, ओवरहेड टैंकों, सम्पवैल और अन्य जल भंडारण स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए हैं।

आयुक्त संघ प्रिय ने हेमंत शर्मा, कार्यपालन यंत्री जल शोधन संयंत्रालय एवं समस्त कार्यपालन यंत्री जल प्रदाय को सात दिन में सभी जल भंडारण स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा और मरम्मत कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- त्विषा शर्मा केस में दो घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, नहीं हो पाया समर्थ सिंह का सरेंडर, अब पुलिस भोपाल कोर्ट में करेगी पेश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *