देशव्यापी ट्रक हड़ताल के चलते ग्वालियर-चंबल में माल परिवहन प्रभावित रहा। दिल्ली आने-जाने वाले सैकड़ों ट्रक बंद रहे। आगामी दो दिनों में बाजार पर बड़ा अ …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 22 May 2026 08:34:20 AM (IST)Updated Date: Fri, 22 May 2026 08:34:20 AM (IST)

ग्वालियर में थमे रहे ट्रकों के पहिए, न दिल्ली से ट्रक आए और गए; दो दिन और रहेगी हड़ताल
गुरुवार को ट्रकों के पहिये देशभर में थम गए। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ट्रक हड़ताल से दिल्ली आने-जाने वाला परिवहन पूरी तरह प्रभावित रहा
  2. ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के लगभग 400 ट्रकों के पहिए थमे रहे
  3. स्थानीय स्तर पर करीब 300 लोडिंग वाहन नहीं चल सके

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को ट्रकों के पहिये देशभर में थम गए। खासतौर से दिल्ली से आने व जाने वाले ट्रक अधिक प्रभावित रहे। इस वजह से न तो शहर से माल की लोडिंग हो पाई और न ही बाहर से शहर में माल आ पाया। यानि न तो दिल्ली के लिए ट्रक माल लेकर गए और न ही दिल्ली की तरफ से कोई ट्रक आया।

यह हड़ताल दिल्ली एनसीआर में कमीशन फार एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट और दिल्ली नगर निगम के खिलाफ मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने की है। अभी दो दिन और ट्रकों के पहिए थमे रहेंगे। इस आंदोलन से ग्वालियर-चंबल का बाजार पहले दिन तो प्रभावित नहीं हुआ, लेकिन आगामी दो दिन में प्रभावित हो सकता है।

स्थानीय 300 और बाहर जाने वाले 400 ट्रकों के चक्के थमेंगे

  • स्थानीय ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष राजीव मोदी के मुताबिक शहर व आसपास के जिलों में माल लाने ले जाने वाले करीब 300 लोडिंग वाहन गुरुवार को नहीं चले। इक्का-दुक्का वाहन ही चले। चूंकि हड़ताल का लोगों को पहले से ही पता था, इसलिए ट्रांसपोर्टरों को माल ही नहीं मिला और माल की लोडिंग व अनलोडिंग नहीं हो पाई। ऐसे में माल ढोने वाले वाहन खड़े रह गए
  • ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील माहेश्वरी के मुताबिक ग्वालियर चंबल के 400 ट्रकों के पहिए थम गए। सबसे अधिक असर दिल्ली से चार से पांच सौ किमी के दायरे में रहा, क्योंकि इस दूरी के ट्रक ही दिल्ली से माल लाते हैं और ले जाते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *