राष्ट्रपति का 45 मिनट का कार्यक्रम तय है। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 04 Jun 2026 02:35:29 PM (IST)Updated Date: Thu, 04 Jun 2026 02:36:13 PM (IST)

21 जून को कूनो नेशनल पार्क आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, बोत्सवाना से आए शेष चीतों को जंगल में कर सकती हैं रिलीज
कूनो नेशनल पार्क। सोशल मीडिया

HighLights

  1. 45 मिनट का कार्यक्रम और रात्रि विश्राम
  2. राष्ट्रपति के हाथों खुले जंगल में मिलेगी आजादी
  3. प्रतीकात्मक रूप से राष्ट्रपति को ही सौंपे गए थे चीते

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। कूनो नेशनल पार्क में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जून माह में मध्य प्रदेश के प्रवास के दौरान कूनो नेशनल पार्क की विजिट भी शामिल हैं जिसके तहत राष्ट्रपति 21 जून को कूनो नेशनल पार्क पहुंचेंगी और रात्रि विश्राम कर अगले दिन 22 जून को कूनो में विजिट करेंगी और कार्यक्रम में शामिल होंगी।

यहां राष्ट्रपति का 45 मिनट का कार्यक्रम तय है। कूनो में बोत्सवाना से आए चीतों में शेष चीतों को भी कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति के हाथों रिलीज कराया जा सकता है। बोत्सवाना से जब भारत भेजने के लिए चीते चयनित किए गए थे, उस समय चीते प्रतीकात्मक रूप से राष्ट्रपति को ही सौंपे गए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *