माता-पिता ने आसपास ढूंढा लेकिन बच्चा नहीं मिला। शाम को पुलिस के पास स्वजन पहुंचे। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 04 Jun 2026 12:00:18 PM (IST)Updated Date: Thu, 04 Jun 2026 12:22:59 PM (IST)

मोबाइल देखते-देखते अचानक गायब हो गया 6 साल का मासूम, 8 घंटे बाद इस हाल में मिला
एआई से बना चित्र।

HighLights

  1. एसएसपी की मॉनिटरिंग में पुलिस की 3 टीमों ने छाना इलाका
  2. ट्रैक्टर-ट्रॉली में सो गया था बच्चा, रात में खुद घर लौटा
  3. पुरानी छावनी के रुद्रपुरा गांव की घटना

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। पुरानी छावनी इलाके में मासूम बच्चे की अपहरण की खबर से पुलिस अधिकारी चिंता में पड़ गए। खुद एसएसपी धर्मवीर सिंह भी उसकी तलाश में लगी टीम की मॉनिटरिंग में लग गए। आठ घंटे बाद वह घर के बाहर ही टहलता मिल गया। रात में आठ घंटे तक इसकी तलाश के लिए आपरेशन कन्हैया चलाया गया।

पुरानी छावनी के रुद्रपुरा गांव में अस्पताल का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां दंपत्ति मजदूरी करते हैं। इनका छह वर्षीय बेटा रात को मोबाइल देख रहा था। इसी दौरान वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उसके माता-पिता ने आसपास ढूंढा लेकिन बच्चा नहीं मिला।

शाम को पुलिस के पास स्वजन पहुंचे। फिर पुरानी छावनी थाना प्रभारी डा.संतोष यादव और उनकी टीम ने तलाश शुरू की। एसएसपी भी पहुंच गए। बच्चे की तलाश में तीन टीमें लगाई। एक टीम सीसीटीवी कैमरा देख रही थी। पुरानी छावनी, बहोड़ापुर, बानमोर, महाराजपुरा, हजीरा तक उसकी तलाश की गई। आठ घंटे बाद वह घर के बाहर ही मिल गया। जब उससे बात की तो बोला कि मोबाइल देखते-देखते ट्रैक्टर ट्राली में सो गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *