पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की कड़ाई से तफ्तीश शुरू कर दी है। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 04 Jun 2026 11:17:00 AM (IST)Updated Date: Thu, 04 Jun 2026 11:26:22 AM (IST)

ग्वालियर: सरकारी डाक लेकर मुरैना के लिए निकले सिपाही की संदिग्ध मौत, 2 दिन बाद सुनसान इलाके में मिली लाश
मामले की जांच करती पुलिस और सिपाही अंकित तोमर। नईदुनिया

HighLights

  1. दो दिन पहले पुलिस लाइन से डाक लेकर रवाना हुआ था सिपाही
  2. शिवपुरी लिंक रोड के पास सुनसान इलाके में बरामद हुई लाश
  3. 36 वर्षीय अंकित तोमर की मौत को लेकर जीजा ने संदेह जताया

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर पुलिस लाइन में तैनात एक 36 वर्षीय सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। दो दिन पहले सरकारी डाक लेकर मुरैना के लिए रवाना हुए सिपाही अंकित सिंह तोमर की लाश गुरुवार सुबह कंपू थाना क्षेत्र के शिवपुरी लिंक रोड पर एक सुनसान इलाके में मिली।

शादी नहीं हुई थी, भाई-भाभी के साथ रहता था सिपाही

जानकारी के अनुसार, अंकित सिंह तोमर वर्ष 2018 में अनुकंपा नियुक्ति के तहत पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था। वह अभी अविवाहित था और ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में अपने भाई और भाभी के साथ रहता था। दो दिन पहले विभाग ने उसे डाक देने के लिए मुरैना भेजा था, जिसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल सका था। अंकित के जीजा ने मौत पर संदेह जताया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

फोन दो दिन से बंद था

मुरैना जिले के अम्बाह-पोरसा के निवासी अंकित तोमर ग्वालियर के सिकंदर कंपू में रह रहे थे। परिजनों के अनुसार, अंकित को सरकारी दस्तावेज देने के लिए पोरसा जाना था। भांजे अवध सिंह ने उन्हें बस स्टैंड पर छोड़ा, लेकिन बस में बैठने के बाद से उनका मोबाइल फोन बंद था। चिंतित परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। गुरुवार सुबह, नवीन लोहा मंडी के पास एक पुलिसकर्मी का शव मिला, जिसके पास काफी खून था। फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी मौके पर बुला लिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *