खास बात यह है कि निगरानी की दावा करने वाला खाद्य सुरक्षा विभाग को भी इसकी भनक तक नहीं लगी। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 26 May 2026 09:06:12 AM (IST)Updated Date: Tue, 26 May 2026 12:10:28 PM (IST)

सेहत से खिलवाड़: रिफाइंड तेल, सोडा और डालडा से बन रहा था नकली पनीर; ग्वालियर में बिना लाइसेंस चल रही डेयरी सील
प्रतीकात्मक चित्र।

HighLights

  1. पूछताछ में संचालक अभिताव सिंह किरार के छूटे पसीने छूट
  2. मौके पर पकड़ा गया मिलावट का काकटेल
  3. चलित लैब ने शीतला डेयरी से भी लिये सैंपल

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। आमजन की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों बेखौफ हैं। आनंद नगर चौराहा सागरताल रोड स्थित श्याम डेयरी पर जब खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा, तो देखा कि वहां रिफाइंड तेल, बेकिंग पाउडर और डालडा (वनस्पति) के काकटेल से पनीर तैयार किया जा रहा था। टीम ने गुपचुप चल रहे इस धंधे को बेनकाब करते हुए डेयरी को मौके पर ही सील (शटडाउन) कर दिया है।

जांच में सबसे हैरान करने वाला खुलासा यह हुआ कि इतनी बड़ी डेयरी का कोई फूड लाइसेंस तक नहीं था। खास बात यह है कि निगरानी की दावा करने वाला खाद्य सुरक्षा विभाग को भी इसकी भनक तक नहीं लगी। जब अधिकारियों ने पूछा कि दूध की डेयरी में रिफाइंड तेल और सोडे का क्या काम, तो संचालक अभिताव सिंह किरार के पसीने छूट गए और वह बगलें झांकने लगा।

यह मिला टीम को

  • नीले ड्रमों में बंद: करीब 100 लीटर संदिग्ध दूध।
  • केमिकल और तेल का खेल: 25 किलोग्राम मिल्क क्रीम और चार लीटर रिफाइंड सोयाबीन तेल। करीब डेढ़ किलोग्राम बेकिंग पाउडर (खाने का सोडा)।
  • सबूत मिटाने की कोशिश: गगन वनस्पति महाकोष के खाली रैपर, जिनका इस्तेमाल पनीर को गाढ़ा और वजनदार बनाने के लिए किया जा रहा था।

चलित लैब ने खोली पोल, 98 लीटर दूध बहाया: कार्रवाई के दौरान तुरंत चलित खाद्य प्रयोगशाला को मौके पर बुलाया और दूध व क्रीम की प्राथमिक जांच की। टेस्ट ट्यूब का रंग बदलते ही सच सामने आ गया दूध में भारी मात्रा में अदर फैट (मिलावटी वसा) मिला हुआ था। 98 लीटर दूध को मौके पर ही बहाकर नष्ट कर दिया गया। 25 किलोग्राम मिल्क क्रीम, दो लीटर रिफाइंड तेल और एक किलोग्राम बेकिंग पाउडर को जब्त कर सील कर दिया गया।

शीतला डेयरी पर भी गिरी गाज: श्याम डेयरी को पूरी तरह शटडाउन करने के बाद टीम आनंद नगर स्थित शीतला डेयरी पहुंची। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार शर्मा ने संचालक राजेन्द्र सिंह गुर्जर के यहां से दूध का सैंपल लिया है।

भोपाल भेजे सैंपल: खाद्य सुरक्षा विभाग के मुताबिक जब्त किए गए सभी संदिग्ध नमूनों को तत्काल राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार शर्मा का कहना है कि रिपोर्ट आते ही कोर्ट के जरिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *