ग्वालियर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 04 May 2026 07:54:49 AM (IST)Updated Date: Mon, 04 May 2026 07:55:23 AM (IST)

मुख्यमंत्री आज सवा छह घंटे रहेंगे ग्वालियर में, सुबह 9:30 बजे आगमन, पशुपालक सम्मेलन से आरोग्यधाम हॉस्पिटल तक कई कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

HighLights

  1. मुख्यमंत्री का ग्वालियर दौरा: सुबह 9:30 से शाम 3:10 तक कार्यक्रम
  2. पशुपालक सम्मेलन और भाजपा प्रशिक्षण में होंगे शामिल
  3. वीआईपी मूवमेंट से शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

डिजीटल टीम, ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सोमवार 4 मई को नगर आगमन होगा। मुख्यमंत्री सुबह 9:30 बजे विमान द्वारा राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल पहुंचेंगे। ग्वालियर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

सुबह 9:50 बजे पहुंचेंगे ग्राम बेला

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. यादव एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होकर सुबह 9:50 बजे ग्राम बेला पहुंचकर ऋषि गालव विश्वविद्यालय के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर द्वारा एयरपोर्ट जाएंगे और वहां से सड़क मार्ग द्वारा लगभग 12 बजे ग्वालियर व्यापार मेला परिसर पहुंचकर राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री डा. यादव सड़क मार्ग द्वारा दोपहर लगभग तीन बजे शिवपुरी लिंक रोड स्थित एम्पायर रिसोर्ट पहुंचकर भाजपा के प्रशिक्षण समापन समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के बाद सड़क मार्ग द्वारा दोपहर लगभग तीन बजकर 10 मिनट पर गोला का मंदिर एमआइटीएस के सामने निर्माणाधीन आरोग्यधाम सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल का अवलोकन करेंगे। इसके बाद लगभग सवा चार बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वायुमार्ग द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

पुलिस का रूट डायवर्ट प्लान

  • भिंड, मालनपुर से आने वाले वाहन सुबह 10 से शाम चार बजे तक लक्ष्मणगढ़ पुल होते हुए निरावली, अटल गेट, जलालपुर चौराहा से सागरताल होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे।
  • वीआइपी भ्रमण के दौरान दूध डेयरी से इंद्रमणी नगर मार्ग, दुल्लपुर, सूर्यनमस्कार तिराहा तक का मार्ग प्रतिबंधित रहेगा।
  • मुरैना से आने वाले चार पहिया वाहन मल्लगढ़ा से चार शहर का नाका, हजीरा चौराहा, सिमको तिराहा से बिरलानगर पुल, हजीरा चौराहा होते हुए इंटक मैदान, लोको से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मुरार जा सकेंगे।
  • सिमको तिराहा से गोला का मंदिर जाने वाले वाहन हजीरा से डायवर्ट रहेंगे।
  • मुरैना से आने वाले वाहन बस स्टैंड, डीबी माल, फूलबाग आने के लिए रायरू, अटल द्वार से होते हुए प्रवेश करेंगे।
  • मुरार से भिंड, मुरैना, मालनपुर जाने वाले वाहन छह नंबर चौराहा से जा सकेंगे।
  • मुरैना से दतिया, झांसी, शिवपुरी की ओर जाने वाले वाहन निरावली से प्रवेश कर रायरू, अटल द्वार, मोतीझील, बहोड़ापुर, बेला की बावड़ी होते हुए आएंगे।
  • भिंड से आने वाली बसें सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक लक्ष्मणगढ़ पुल से डीडी नगर, गोला का मंदिर चौराहा पर प्रतिबंधित रहेंगी
  • नाका चंद्रवदनी से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, की ओर जाने वाले वाहन माधवनगर चौराहा से प्रेम मोटर्स होते हुए एलआइसी तिराहा, पड़ाव जा सकेंगे।
  • बस स्टैंड से गुना, शिवपुरी जाने वाली बसें पुराने पड़ाव पुल होते हुए एसकेवी, एलआइसी, एजी पुल से विवेकानंद चौराहा जा सकेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *