नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर में विद्युत रखरखाव कार्य के चलते आज विभिन्न इलाकों में निर्धारित समय पर बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी द्वारा जारी सूचना के अनुसार नगर संभाग दक्षिण, उत्तर, केंद्रीय और पूर्व के कई फीडरों पर कार्य किया जाएगा, जिसके चलते सुबह से दोपहर तक अलग-अलग समय में बिजली गुल रहेगी।

दक्षिण और उत्तर संभाग: सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक का कट

नगर संभाग दक्षिण के बौद्ध नगर और सिंधी कालोनी फीडर पर सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे बौद्ध नगर, सावरकर कालोनी, डांगवाले बाबा, मुंशियों का मोहल्ला, उर्मिला बिहार, राधिका बिहार, नयापुरा, सिंधी कालोनी और जनकपुरी क्षेत्र प्रभावित होंगे।

नगर संभाग उत्तर के टीपीएन-तीन, तानसेन नगर, प्रेम नगर और श्रुति इंक्लेव फीडर पर भी इसी समय बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके चलते ट्रांसपोर्ट नगर उपकेंद्र से जुड़े लक्ष्मीपुरम, किशनबाग, बरा गांव, तेजुआपुरा, पारदी मोहल्ला, हजीरा, कुटियाना मोहल्ला, चार शहर का नाका, गोसपुरा, अनाजगंज, गुदड़ी मोहल्ला, लोहामंडी, खिड़की मोहल्ला, द्वारिकापुरी और विकास नगर सहित कई क्षेत्रों में असर पड़ेगा।

यहां सुबह छह से 10 बजे तक बिजली नहीं रहेगी

नगर संभाग केंद्रीय के मांडरे की माता और शंकर चौक फीडर पर सुबह छह बजे से 10 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे बड़ा पुल, बीजासेन माता मंदिर, मेन रोड, पवार कोठी, नाका चंद्रवदनी, कैंसर अस्पताल चौराहा, जीआरएमसी कालेज और आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

वहीं, सराफा, दानाओली और जनकगंज फीडर पर सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली गुल रहेगी। इससे सराफा, कसेरा ओली, टोपी बाजार, नजरबाग मार्केट, दानाओली, गांधी मार्केट, खासगी बाजार, छत्री मंडी और आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी।

पूर्व संभाग और सिटी सेंटर: सुबह 7 से 11 बजे तक रहेगा असर

नगर संभाग पूर्व के शताब्दीपुरम, आइ ब्लाक, काम्प्लेक्स और भदरौली फीडर पर सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी, जिससे शताब्दीपुरम, अपना घर कालोनी और आइ ब्लाक क्षेत्र प्रभावित होंगे।

इसके अलावा सिटी सेंटर और कैलाश बिहार फीडर पर सुबह सात से 11 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी, जिससे कैलाश विहार, तुलसी विहार, अलकनंदा टावर, इनकम टैक्स आफिस और सिटी सेंटर क्षेत्र में असर देखने को मिलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *