नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बहोड़ापुर स्थित विनय नगर पुलिस चौकी के बाहर से रात 1 बजे गुंडे रिंकू कमरिया के भाई छोटू कमरिया और उसके साथियों ने टैरर टैक्स न देने पर विक्की यादव का अपहरण कर लिया। अपहरण कर हुंडई औरा कार में उसे डालकर लेकर भागे। कार के अंदर मारपीट करते रहे। तभी पुलिस पीछे लगी तो सिटी सेंटर में विक्की यादव को गोली मार दी। इसके बाद चलती कार से फेंक दिया। आरोपित यहां से भाग निकले।

पुलिस की एफआरवी-12 इनके पीछे लगी है, लेकिन खबर लिखे जाने तक आरोपित पकड़े नहीं जा सके। उपनगर ग्वालियर के गुंडे रिंकू कमरिया के भाई छोटू कमरिया ने शनिवार-रविवार की रात 1 बजे शहर में जमकर उत्पात मचाया।

विक्की यादव निवासी कोटेश्वर कालोनी अपने दोस्त अंकित सोनी का जन्मदिन मना रहा था। यह लोग सड़क पर पुलिस चौकी के बाहर केक काट रहे थे। इसी दौरान छोटू कमरिया और उसके साथी यहां आ गए। इन लोगों ने शराब और रुपये मांगे।

पैसे ना देने पर युवक पर हमला

विक्की से कहा कि अगर यहां रहना है तो रुपये देने होंगे और जब मन होगा तो शराब देनी होगी। विक्की यहां से जाने लगा तो उस पर हमला कर दिया। इसके बाद छोटू कमरिया ने उसे गाड़ी में डाला और अपने साथियों के साथ उसे अगवा कर ले गया। कार शिंदे की छावनी होते हुए सिटी सेंटर की तरफ लेकर भागा। रास्तेभर उसे पीटता रहा। विक्की के साथ मौजूद लोगों ने उसके स्वजनों को बताया तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी पीछे लग गई।

पुलिस की गाड़ी पीछे आते देख विक्की को गोली मारी और चलती कार से फेंककर भाग गए। इससे पहले भी रिंकू कमरिया और छोटू कमरिया की गैंग कई वारदातें कर चुकी है। इनके कारण लोग परेशान हैं।

रास्ते में चलाई गोलियां, अस्पताल तक पहुंचे दो हमलावर

पुलिस घायल को मुरार जिला अस्पताल लेकर पहुंची। रास्ते में हमलावरों ने गोलियां चलाई। बताया गया है कि दो युवक अस्पताल पहुंच गए। यहां गोली मारने वाले थे, इससे पहले पुलिस ने देख लिया तो भाग गए।

यह भी पढ़ें- भोपाल के गोविंदपुरा में लकड़ी के कारखाने में देर रात लगी भीषण आग, सुबह छह बजे तक मची अफरा-तफरी

रास्ते में जो गाड़ी मिली, उसे टक्कर मारी, गोलियां भी चलाई: यह गैंग सिटी सेंटर से सिरोल की तरफ भागी। एफटारवी 12 पीछे लगी थी। दूसरे थानों का फोर्स भी लग गया। रास्ते में जो गाड़ी दिखी, उसमें टक्कर मारी। गोलियां भी चलाई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *