महाराजपुरा इलाके में रहने वाली किशोरी को उसके दोस्त ने ही झांसा देकर ठग लिया। किशोरी ने इलाज में मदद के नाम पर 20 लाख रुपये और एक लाख रुपये दिए। इसके …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 03 Jun 2026 10:00:39 PM (IST)Updated Date: Wed, 03 Jun 2026 10:00:39 PM (IST)

ग्वालियर: दोस्त ने एक्सीडेंट का झूठा नाटक रच किशोरी से ठगे 20 लाख के गहने, मांगने पर बोला- 'सब सट्टे में हार गया'

HighLights

  1. दोस्त ने कहा- इलाज के लिए मदद चाहिए
  2. 20 लाख के गहने और एक लाख रुपये हड़पे
  3. एक्सीडेंट और बेहतर इलाज का बहाना बनाया

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। महाराजपुरा इलाके में रहने वाली किशोरी को उसके दोस्त ने ही झांसा देकर ठग लिया। किशोरी ने इलाज में मदद के नाम पर 20 लाख रुपये और एक लाख रुपये दिए। इसके बाद उसके दोस्त ने रुपये लौटाने से इंकार दिया। जब किशोरी और उसकी मां ने मरने तक की धमकी दे डाली, तब भी वह नहीं माना। इसके बाद मां-बेटी थाने पहुंचीं। इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई।

एक्सीडेंट और बेहतर इलाज का बहाना बना किशोरी को लिया झांसे में

महाराजपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत शताब्दीपुरम फेस-2 में रहने वालीं 16 वर्षीय किशोरी की दोस्ती आदित्य पुत्र मनोज सिंह भदौरिया से है। आदित्य भी शताब्दीपुरम में ही रहता है। आदित्य ने कुछ दिन पहले किशोरी को पहले फोन फिर मैसेज किया। उसने कहा कि उसका एक्सीडेंट हो गया है। उसे बेहतर इलाज की आवश्यकता है। इसमें बहुत खर्च आएगा। अगर अच्छा इलाज नहीं मिला तो वह मर जाएगा। किशोरी उसके झांसे में आ गई।

मां को बिना बताए दिए 20 लाख के गहने, मांगने पर मुकरा आरोपी

किशोरी को कुछ समझ नहीं आया और उसने मां को बताए बिना ही घर में से करीब 20 लाख रुपये कीमत के गहने आदित्य को दे दिए। जब किशोरी की मां को गहने व रुपये गायब दिखे तब इस बारे में पूछा। किशोरी ने डरते हुए पूरी बात बताई।

फिर किशोरी ने आदित्य से गहने और रुपये मांगे। जब उसने नहीं दिए तो मां ने भी फोन पर बात की लेकिन वह घुमाता रहा। मां-बेटी द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई तब भी वह नहीं माना। इसके बाद महाराजपुरा थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई।

फोन पर बोला- सट्टे में हार गया रुपये, नहीं लौटा सकता

जब मां-बेटी ने रुपये और गहने मांगे तो वह बोलने लगा कि सट्टे में सारा पैसा हार गया। उसे सट्टे की लत थी। गहने बेचकर जो रुपये मिले थे, उनसे सट्टा लगा लिया। अब वह रुपये नहीं लौटा सकता।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *