जीवाजी विश्वविद्यालय ने एमए, एमकॉम, एमएससी और पीजीडीसीए परीक्षा फार्म भरने की संशोधित तिथियां जारी की हैं। एबीसी आईडी अनिवार्य की गई है, जबकि 4 जून अं …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 28 May 2026 08:54:10 AM (IST)Updated Date: Thu, 28 May 2026 08:54:10 AM (IST)

जेयू ने पीजी द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म की डेट बढ़ाई, एबीसी आईडी अनिवार्य
जेयू ने पीजी द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म की डेट बढ़ाई। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जेयू ने परीक्षा फार्म भरने की संशोधित तिथियां जारी कीं।
  2. बिना विलंब शुल्क परीक्षा फार्म 1 जून तक भरेंगे विद्यार्थी।
  3. 4 जून तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन स्वीकार होंगे।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय ने एमए, एमकॉम, एमएससी, एमएससी (होम साइंस) और पीजीडीसीए द्वितीय सेमेस्टर (नई शिक्षा नीति) परीक्षा 2026 के आवेदन फार्म भरने की संशोधित तिथियां जारी कर दी हैं। यह व्यवस्था नियमित और प्राइवेट दोनों प्रकार के विद्यार्थियों पर लागू होगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन जमा नहीं करने वाले विद्यार्थियों को विलंब शुल्क देना होगा। साथ ही अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स (एबीसी) आईडी के बिना किसी भी विद्यार्थी का परीक्षा फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बिना विलंब शुल्क 1 जून तक भर सकेंगे फार्म

विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विद्यार्थी बिना विलंब शुल्क के 1 जून 2026 तक परीक्षा आवेदन फार्म जमा कर सकेंगे। इसके बाद 2 जून तक 500 रुपये विलंब शुल्क, 3 जून तक 1000 रुपये तथा 4 जून 2026 तक 2000 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। विश्वविद्यालय ने कालेजों और अध्ययनशालाओं को निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत आवेदन पत्र 5 जून तक विश्वविद्यालय कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा कराए जाएं।

अलग-अलग पाठ्यक्रमों के लिए तय हुआ परीक्षा शुल्क

एमए और एमकॉम के नियमित विद्यार्थियों के लिए कुल परीक्षा शुल्क 1148 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि प्राइवेट विद्यार्थियों को 1594 रुपये जमा करने होंगे। एमएससी और एमएससी (होम साइंस) के नियमित विद्यार्थियों के लिए 1699 रुपये तथा प्राइवेट विद्यार्थियों के लिए 2145 रुपये शुल्क तय किया गया है। वहीं पीजीडीसीए द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों को 1762 रुपये शुल्क देना होगा। जिन विद्यार्थियों ने प्रायोगिक विषय लिए हैं, उन्हें अतिरिक्त 400 रुपये प्रैक्टिकल शुल्क के रूप में जमा करना पड़ेगा।

एबीसी आईडी के बिना नहीं होगा आवेदन स्वीकार

विश्वविद्यालय प्रशासन ने साफ किया है कि नई शिक्षा नीति के तहत अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स (एबीसी) में पंजीयन अनिवार्य किया गया है। विद्यार्थियों को परीक्षा आवेदन पत्र में अपनी एबीसी आईडी दर्ज करनी होगी और उसकी कंप्यूटर जनरेटेड प्रति भी आवेदन के साथ संलग्न करनी होगी। बिना एबीसी आईडी वाले आवेदन पत्र निरस्त कर दिए जाएंगे। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *