निरीक्षण के दौराना कलेक्टर ने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। …और पढ़ें

HighLights
- कलेक्टर ने स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया
- भर्ती महिलाओं से स्टाफ के व्यवहार का फीडबैक लिया
- ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर सख्त नजर आईं
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। कलेक्टर रुचिका चौहान ने देर रात जच्चा खाना मुरार का औचक निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती महिलाओं से चर्चा कर उपचार, सुविधाओं एवं स्टाफ के व्यवहार के बारे में जानकारी ली।

कलेक्टर ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों को समय पर उपचार एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान एक चिकित्सक एवं एक स्टाफ नर्स की लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर चौहान ने दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
