आग लगने के कारणों और नुकसान का अभी आकलन नहीं हो सका है। शार्ट सर्किट ही आग लगने का कारण बताया जा रहा है। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 01 Jun 2026 08:59:09 AM (IST)Updated Date: Mon, 01 Jun 2026 08:59:39 AM (IST)

ग्वालियर से इंदौर ने जा रही वीडियो कोच बस धू-धू कर जली, खिड़कियों से कूदकर यात्रियों ने बचाई जान
पनिहार के पास देर रात ग्वालियर से इंदौर जा रही वीडियो कोच बस से उठ रही आग की लपटें। वीडियोग्रेब

HighLights

  1. पनिहार के पास रात लगभग सवा 10 बजे हादसा
  2. बस क्रमांक एमपी 09 एफए 9349 में 45 यात्री थे सवार
  3. बस में आग की लपटें देख मची अफरा-तफरी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर से इंदौर के लिए रवाना हुई एक वीडियो कोच बस में पनिहार पहुंचते ही हाइवे पर आग लग गई। बस से आग की लपटें उठती देखकर यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। जैसे-तैसे यात्री बस से बाहर निकले।

हादसे की सूचना मिलने पर पनिहार थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी। हालांकि जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची, तब तक बस धू-धू कर जल चुकी थी।

ग्वालियर से इंदौर जा रही वीडियो कोच बस क्रमांक एमपी 09 एफए 9349 रात लगभग सवा 10 बजे पनिहार रेलवे स्टेशन के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक बस में आग की लपटें दिखाई देने लगीं और यात्रियों के अफरा-तफरी मच गई। बस का स्टाफ भी सक्रिय हुआ और तुरंत ही यात्रियों को बाहर निकालने के लिए दरवाजे खोले, इस बीच कुछ यात्री खिड़की से भी कूद पड़े।

इस हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं आई है। आग लगने के कारणों और नुकसान का अभी आकलन नहीं हो सका है। प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट ही आग लगने का कारण बताया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *