आरोपितों की सीसीटीवी से पहचान की जा रही है। एफआईआर दर्ज की जाएगी। …और पढ़ें

HighLights
- बाइक-ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंट कर रहे थे युवक
- सिपाही ने बाइक की चाबी खींची तो युवक भड़के
- मुरार बघेल समाज ने रखा था कार्यक्रम
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। देवी अहिल्याबाई जयंती पर बघेल समाज द्वारा मुरार इलाके में निकाली गई रैली में स्टंट कर रहे बाइकसवारों को रोकने पर बवाल हो गया। सिपाही ने बाइक की चाबी खींची तो उपद्रवी युवकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया गया।
पुलिस की ओर से भी हल्का बल प्रयोग किया गया। घटनाक्रम में टीआइ मुरार मैना पटेल की गाड़ी की भी तोड़फोड़ कर दी गई। एसएसपी धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे और आयोजकों से बात करके रैली फिर से चालू हो गई। एसएसपी ने बताया कि आरोपितों की सीसीटीवी से पहचान की जा रही है। एफआईआर दर्ज की जाएगी।

डकैत रामबाबू गड़रिया की जय के लगे नारे
रविवार को मुरार के रामलीला मैदान में रैली निकालने के लिए जुटे लोग ट्रैक्टर-बाइक से खतरनाक स्टंट करने के अलावा बुलट में मोडिफाय साइलेंसर लगाकर गोली जैसी आवाज निकाल रहे थे। दुर्दांत डकैत रामबाबू गड़रिया की जय के नारेबाजी की जा रही थी। सिपाही संजय गुर्जर ने साथी सिपाही हेमंत कोरकू से स्टंट कर रहे बाइकसवार को रोकने के लिए कहा। हेमंत ने बाइक की चाबी खींच ली।
दो घंटे तक हुआ बवाल
इसके बाद युवकों ने पथराव शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक हंगामा चला। दूसरे थानों से भी फोर्स बुला लिया गया। उत्पात मचाने वाले भाग गए। आयोजकों से पुलिस अधिकारियों ने बात की। मामले में राहुल बघेल के सिर में चोट लगी है। सीएसपी अतुल कुमार सोनी का कहना है कि उसके साथी पथराव कर रहे थे। वही उसे लगा है। जबकि राहुल का कहना है- पुलिस द्वारा डंडा मारा गया है।
