जनक हॉस्पिटल के सामने से लेकर हुजरात चौराहा सहित जिंसी नाला नंबर दो की सड़कों को झाड़ू लगाकर साफ किया। …और पढ़ें

HighLights
- कलेक्टर-कमिश्नर सहित स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर ने चलाया स्वच्छता अभियान
- रविवार की शाम को सड़क पर झाड़ू लगा कर दिया स्वच्छता का संदेश
- दूकानदारों से सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक की अपील
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए कलेक्टर रुचिका चौहान एवं नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कलेक्टर एवं कमिश्नर सहित स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर में जनक हॉस्पिटल के सामने से लेकर हुजरात चौराहा सहित जिंसी नाला नंबर दो की सड़कों को झाड़ू लगाकर साफ किया।
कलेक्टर रुचिका चौहान, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, नगर निगम अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने अपने हाथों में झाड़ू थाम कर सड़कों को साफ किया इसके साथ ही आमजनों को समझाइश दी कि कचरा सड़क पर नहीं फेंके। दुकानदारों से अपील की है कि वह सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करे और ना हीं किसी अन्य व्यक्ति को करने दे। इस अवसर पर ब्रांड एंबेसडर डॉ प्रियंबदा भसीन, सावित्री श्रीवास्तव, उपायुक्त मुकेश बंसल, शीर्षिर श्रीवास्तव, मुख्य स्वास्थ अधिकारी वैभव श्रीवास्तव, हेल्थ ऑफिसर किशोर चौहान सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सफाई मित्रों के साथ निकलवाई फोटो
स्वच्छता अभियान के अंत में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय, अपर आयुक्त श्री टी प्रतीक राव में सभी सफाई मित्रों के साथ फोटो निकलवाई। साथ ही सभी को बेहतर कार्य करने के लिए बधाई दी।
कलेक्टर ने अपील के साथ की सफाई: जिंसी नाला नंबर दो पर जिन दुकानों के बाहर कचरा फैला था, उनको कलेक्टर एवं नगर निगम ने समझाइश दी कि सड़क पर कचरा नहीं फेंके, दुकानों पर डस्टबिन रखे । इसके बाद उनकी दुकानों से सामने मौजूद कचरे को झाड़ू लगाकर साफ किया।
वॉटर फोगर मशीन से रोक धूल का उड़ना: स्वच्छता अभियान के दौरान सड़क पर झाड़ू लगाते समय उड़ रही धूल को रोकने के लिए वाटर होकर मशीन का उपयोग किया गया। जिससे सड़क पर धूल ना उड़े।
