ग्वालियर के नदी पार टाल क्षेत्र में मकान में लगी आग में एक युवक जिंदा जल गया। नशे की हालत में होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका।

Publish Date: Wed, 24 Jun 2026 08:49:20 AM (IST)Updated Date: Wed, 24 Jun 2026 08:49:20 AM (IST)

ग्वालियर में पत्नी की मौत के 20 दिन बाद जिंदा जलकर मरा युवक, नशे में बीड़ी से घर में लगी आग, भाग नहीं सका
मकान में आग लगने से युवक जिंदा जला। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. मकान में आग लगने से युवक की दर्दनाक मौत हुई।
  2. फायर ब्रिगेड ने दो गाड़ी पानी से आग बुझाई।
  3. युवक कमरे में बिस्तर पर जली अवस्था में मिला।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। नदी पार टाल के एक मकान में आग लगने से युवक जिंदा जल गया। फायर ब्रिगेड ने दो गाड़ी पानी फेंककर आग पर काबू किया, जिसके बाद युवक अपने बिस्तर पर ही जली हुई अवस्था में मिला है।

फायर ब्रिगेड और पुलिस अधिकारियों के मुताबिक युवक नशे का आदी था। संभावना जताई गई है कि नशे में बीड़ी बुझाने से मकान के एक हिस्से में आग लग गई। नशे में होने के कारण युवक बाहर नहीं निकल सका।

नोडल अधिकारी फायर ब्रिगेड रजनीश गुप्ता ने बताया कि नदी पार टाल पुल के नजदीक ही विजय शाक्य अपने दो बड़े भाइयों के साथ रहता था। उसके दो भाई मकान के अगले हिस्से में, जबकि वह खुद पिछले हिस्से में निवास करता था।

मंगलवार रात को मकान के पिछले कमरे में अचानक आग लग गई, जिसकी सूचना पर फायर बिग्रेड के वाहन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग ने बुरी तरह कमरे को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया था। उसके बाद फायर अमले ने मकान की पिछली दीवार तोड़कर रेस्क्यू किया, जिसमें दो गाड़ी पानी लगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *