इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक एक-दूसरे के साथ मारपीट करते साफ नजर आ रहे हैं। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 26 May 2026 02:30:08 PM (IST)Updated Date: Tue, 26 May 2026 02:31:00 PM (IST)

ग्वालियर में छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लेडीज पार्क का वीडियो
लेडीज पार्क में एक-दूसरे से मारपीट करते छात्र। वीडियोग्रेब

HighLights

  1. जनकगंज के लेडीज पार्क में सुबह-सुबह हंगामा
  2. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मारपीट का वीडियो
  3. पुलिस ने शुरू की जांच, शिकायत का इंतजार

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। शहर के जनकगंज थाना क्षेत्र स्थित फ्रूट मंडी के पास लेडीज पार्क में सोमवार सुबह करीब 9 बजे छात्रों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। किसी अज्ञात बात को लेकर आमने-सामने आए दोनों पक्षों में पहले तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गई।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक एक-दूसरे के साथ मारपीट करते साफ नजर आ रहे हैं। फिलहाल, विवाद का मुख्य कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले को लेकर जनकगंज थाना पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने या जांच में कानून व्यवस्था भंग होने की पुष्टि होने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *