समाज की घटती आबादी से परेशान कायस्थ समाज ने ग्वालियर जिले में अनूठी पहल शुरू की है। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 21 May 2026 10:07:10 PM (IST)Updated Date: Thu, 21 May 2026 10:07:10 PM (IST)

ग्वालियर में कायस्थ समाज की अनूठी पहल,  तीसरी संतान पैदा करने वाले दंपतियों को 21 हजार रुपये देंगे
ग्वालियर में कायस्थ समाज की अनूठी पहल

HighLights

  1. तीसरी संतान पैदा करने वाले दंपती को 21 हजार रुपये
  2. राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच की बैठक में लिया गया निर्णय
  3. गरीब परिवारों के बच्चों की पढ़ाई, शादी में मदद का दावा

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। समाज की घटती आबादी से परेशान कायस्थ समाज ने ग्वालियर जिले में अनूठी पहल शुरू की है। इसके तहत तीसरी संतान पैदा करने वाले दंपती को समाज की ओर से 21 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। गुरुवार को यह निर्णय राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच की बैठक में लिया गया।

हिंदुओं की आबादी घट रही है

प्रदेश अध्यक्ष नूतन श्रीवास्तव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदुओं की आबादी घट रही है, सभी समाजों को इसकी चिंता करनी होगी। पहले नारा था “हम दो हमारे दो”, अब नारा है “हम दो हमारा एक”। बहुत से दंपती तो ऐसे हैं जो संतान को जन्म देना ही नहीं चाहते। इससे बुआ, मौसी, चाची, दादा, दादी, मामा, नानी सभी रिश्ते गौण होते जा रहे हैं। जब औलाद ही नहीं होगी तो रिश्ते तो खत्म होंगे ही।

पढ़ाई, शादी व नौकरी की जिम्मेदारी भी उठाएगा समाज

नूतन श्रीवास्तव ने कहा कि अगर कोई दंपती गरीब परिवार से है तो उसको प्रोत्साहन राशि के अलावा उनके बच्चे का पालन-पोषण, पढ़ाई, शादी और नौकरी तक की जिम्मेदारी समाज लेगा।

ये लोग थे उपस्थित

बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सक्सेना, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. उदय श्रीवास्तव, अरविंद खरे, अशोक सक्सेना, महेश सक्सेना, डॉ. राजीव श्रीवास्तव और पंकज श्रीवास्तव उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- आत्महत्या से पहले पलक ने रील में बयां किया था दर्द, लिखा- सत्यानाश वाले हर रास्ते में मेरी वीवीआईपी एंट्री



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *