ग्वालियर सेंट्रल जेल के अधीक्षक विदित सरवइया का तबादला शिवपुरी कर दिया गया। भोपाल जेल के राकेश भांगरे को नई जिम्मेदारी मिली। तबादला जेल विवादों और वाय …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 17 Jun 2026 09:36:07 AM (IST)Updated Date: Wed, 17 Jun 2026 09:36:07 AM (IST)

वसूली विवाद के बीच जले अधीक्षक का तबादला, त्विषा मामले में हटाए गए भांगरे ग्वालियर आए
ग्वालियर और भोपाल के जेल अधीक्षक के तबादलों की चर्चाएं। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ग्वालियर जेल अधीक्षक विदित सरवइया का शिवपुरी तबादला हुआ।
  2. राकेश भांगरे को ग्वालियर सेंट्रल जेल की जिम्मेदारी मिली।
  3. ब्लैकमेलिंग और वायरल वीडियो विवाद के बीच आदेश आया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर सेंट्रल जेल में पिछले दिनों सामने आए कथित ब्लैकमेलिंग प्रकरण और वायरल वीडियो विवाद के बीच राज्य शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जेल अधीक्षक विदित सरवइया का तबादला कर उन्हें शिवपुरी भेज दिया है।

उनकी जगह भोपाल केंद्रीय जेल के अधीक्षक राकेश भांगरे को ग्वालियर सेंट्रल जेल की कमान सौंपी गई है। यह तबादला इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि राकेश भांगरे का नाम हाल ही में भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मृत्यु प्रकरण के दौरान भी सुर्खियों में रहा था।

उस मामले में आरोप लगे थे कि आरोपियों, पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके पुत्र समर्थ सिंह को जेल में कथित रूप से अनुकूल सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं। विवाद बढ़ने के बाद भांगरे को भोपाल केंद्रीय जेल से हटाकर ग्वालियर पदस्थ किया गया है। हालांकि इन आरोपों को लेकर विभागीय स्तर पर कोई अंतिम निष्कर्ष सार्वजनिक नहीं किया गया है।

इधर, ग्वालियर में निवर्तमान जेल अधीक्षक विदित सरवइया पिछले एक सप्ताह से कथित ब्लैकमेलिंग मामले को लेकर चर्चा में थे। उन्होंने बहोड़ापुर थाना और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि एक अज्ञात व्यक्ति ने जेल के भीतर के कुछ वीडियो भेजकर उन्हें धमकाया और पांच लाख रुपये की मांग की। शिकायत के अनुसार रकम नहीं मिलने पर संबंधित व्यक्ति ने वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिए।

कैदियों को बाजार मूल्य से ज्यादा कीमत पर सामान बेचने का आरोप

  • वायरल वीडियो में जेल के अंदर बंदियों को बीड़ी, सिगरेट, फल और अन्य सामग्री बाजार मूल्य से कई गुना अधिक कीमत पर बेचे जाने के दावे किए गए थे। हालांकि इन वीडियो की प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है।
  • दूसरी ओर, जेल से रिहा हुए रिशपाल सिंह बघेल ने ब्लैकमेलिंग के आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया है कि उन्होंने केवल जेल के भीतर कथित भ्रष्टाचार को उजागर किया है। उनका कहना है कि जिस मोबाइल नंबर से धमकी भरे संदेश भेजे गए, उससे उनका कोई संबंध नहीं है।

शिवपुरी और उमरिया जेल में भी हुआ तबादला

जेल विभाग के तबादला आदेश में शिवपुरी जेल अधीक्षक रमेश चंद्र आर्य को सागर तथा उमरिया जेल में पदस्थ देवेंद्र कुमार को खंडवा भेजा गया है। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा ग्वालियर और भोपाल की जेलों से जुड़े इस अदला-बदली को लेकर है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *