आज से टीमें शहर में घूमेंगी और कचरा संग्रहण, परिवहन से लेकर निस्तारण की व्यवस्था देखेंगी। इस दौरान शहरवासियों के फीडबैक भी दर्ज किए जाएंगे। …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 22 May 2026 08:07:48 AM (IST)Updated Date: Fri, 22 May 2026 08:08:28 AM (IST)

ग्वालियर का 'स्वच्छता टेस्ट' आज से: कचरा प्रबंधन और शहर की खूबसूरती परखने आ रही केंद्रीय टीम
स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर पड़ाव के नए पुल पर सफाई करते हुए कर्मचारी। नईदुनिया

HighLights

  1. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26
  2. तेज धूप और लू की वजह से एक-दो दिन लेट हुई टीम
  3. अब सुबह और शाम के वक्त ग्राउंड पर होगा काम

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर में शुक्रवार से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की शुरूआत हो सकती है। गुरुवार को केंद्र सरकार के अधिकृत दल को शहर में अपनी आमद दर्ज करानी थी, लेकिन दूसरे निकाय के सर्वे का कार्य पूरा नहीं होने के कारण ये टीम ग्वालियर नहीं आ सकी। अब शुक्रवार को इस टीम के शहर में आने की पूरी संभावना है।

शुक्रवार से टीमें शहर में घूमेंगी और कचरा संग्रहण, परिवहन से लेकर निस्तारण की व्यवस्था देखेंगी। इस दौरान शहरवासियों के फीडबैक भी दर्ज किए जाएंगे। लोगों के फीडबैक के आधार पर शहर को अंक प्राप्त होंगे। ऐसे में शहरवासियों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे सकारात्मक फीडबैक दर्ज कराएं, ताकि शहर की रैंकिंग में सुधार हो सके।

ग्वालियर नगर निगम सहित कई नगरीय निकायों में 21 मई से सर्वेक्षण की शुरूआत होनी थी, लेकिन सर्वे दल का आना एक-दो दिन टल रहा है। इसका कारण है कि जिन निकायों में ये दल पहले से सर्वे कर रहे हैं, वहां अभी काम पूरा नहीं हुआ है। देरी का एक कारण मौसम भी है, क्योंकि तेज धूप व गर्मी के कारण दोपहर में सर्वे कार्य ठप हो जाता है। सिर्फ सुबह व शाम के समय ही सर्वे हो पा रहा है।

गुरुवार को भी निगम के अधिकारियों के पास संदेश था कि टीम देर शाम तक आकर सर्वे शुरू कर देगी, लेकिन टीम गुरुवार को नहीं आ सकी। ऐसे में अब शुक्रवार से सर्वे शुरू होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान पूरे अमले को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि 12500 अंकों में से पहले चरण में 10500 अंकों को परखने के लिए टीमें शहर में आएंगी।

naidunia_image

अपर आयुक्त ने की माक ड्रिल

नगर निगम के वाट्सएप ग्रुप में एक मैसेज डालकर अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव ने गुरुवार को माक ड्रिल जैसी स्थिति निर्मित कर दी। उन्होंने तैयारियों को परखने के लिए लगभग साढ़े 11 बजे एक मैसेज डाला कि टीम कभी भी किसी भी इलाके से सर्वे की शुरूआत कर सकती हैं। ऐसे में अलर्ट पर रहें और तैयारियां पूरी रखें। इसके चलते सभी वार्ड मानिटर, एचओ, एएचओ, जेडएचओ, डब्ल्यूएचओ आदि अपने-अपने इलाकों में सक्रिय हो गए। हालांकि बाद में पता चला कि ये तैयारियों को परखने के लिए किया गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *