महिला बदनामी के डर से चुप रही। …और पढ़ें

HighLights
- मंदिर दर्शन के रास्ते में मिला था आरोपी
- होटल भदावर ले जाकर वारदात को दिया अंजाम
- आरोपी दोस्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। जनकगंज क्षेत्र में रहने वाली महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला के साथ उसके पति के दोस्त ने ही दुष्कर्म किया। महिला बदनामी के डर से चुप रही। फिर वह ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
जनकगंज की रहने वाली 27 वर्षीय महिला मंदिर दर्शन करने के लिए गई थी। इसी दौरान रास्ते में उसे पति का दोस्त विशाल चौरसिया मिला। उसने महिला से बात की और फिर बहाने से होटल भदावर ले गया। यहां महिला के साथ दुष्कर्म किया।
उसे धमकाया कि अगर किसी से कुछ कहा तो जान से मार देगा। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। महिला के घर में घुस गया। इसी दौरान महिला का पति भी आ गया। महिला ने अपने पति को पूरी घटना बताई। फिर दोनों थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई।
युवक से महिला ने ठगे 40 हजार रुपये
नप्र, ग्वालियर। जल्द अमीर बनने का झांसा देकर गोला का मंदिर इलाके में एक युवक से महिला ने 40 हजार रुपये की ठगी कर ली। युवक पहले गोला का मंदिर थाना पहुंचा। यहां उसकी फरियाद नहीं सुनी गई। फिर वह एसएसपी कार्यालय पहुंचा और शिकायत की। अभी भी इस मामले में एफआइआर नहीं हुई है। डबरा का रहने वाला अनिल बाथम गोला का मंदिर इलाके में शिकंजी बेचता है।
अनिल ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उसके ठेले पर एक महिला आई थी। जिसने उसने अपने हाथ में कांच की शीशी में से तरल पदार्थ निकाला और उस पर छिड़क दिया। जिससे उसे होश नहीं रहा। वह जैसा कहती गई, वैसा ही करता गया। दो हजार रुपये आनलाइन ट्रांसफर करा लिए। फिर 10 हजार रुपये और ट्रांसफर करवाए। इसके बाद महिला चली गई।
फिर दोबारा आई और उसने कहा कि वह घर आकर रुपये वापस ले जाएगा तो जल्द ही अमीर बन जाएगा। महिला ने घर बुलाया। युवक का कहना है- यहां भी सम्मोहित कर 30 हजार ले लिए। तब से वह महिला गायब है। जिसके नाम पर पैसे ट्रांसफर करवाए, वह नितिन नाम का युवक है।
