जब छात्रा का फोन नहीं उठता था तो आरोपी योगेश रावत उसकी मां व अन्य स्वजनों को फोन करने लगता था। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 19 May 2026 09:47:32 AM (IST)Updated Date: Tue, 19 May 2026 10:01:35 AM (IST)

पीएचडी छात्रा सुसाइड केस: आरोपी की बहन भी गिरफ्तार, मोबाइल में मिली चैटिंग, लिखा-शादी करना चाहता हूं
प्रतीकात्मक चित्र एवं आरोपी योगेश रावत।

HighLights

  1. ग्वालियर पुलिस ने आरोपी की बहन पूनम को दतिया पुलिस को सौंपा
  2. अशोकनगर से पकड़ा गया था आरोपी योगेश रावत
  3. गर्भावस्था और सर्जरी की बात आई सामने

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। दतिया के गोराघाट में दुष्कर्म पीड़िता की सुसाइड मामले में आरोपी योगेश रावत की बहन पूनम रावत को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। ग्वालियर पुलिस ने पकड़कर उसे दतिया पुलिस के सिपुर्द कर दिया। अब नया खुलासा हुआ है।

पीड़िता के आवेदन में शादी से मुकरने का जिक्र है, लेकिन जब आरोपी और पीड़िता के बीच की चैटिंग पुलिस ने देखी तो सामने आया कि वह बार-बार शादी करने के लिए कह रहा था। आरोपी योगेश रावत को पुलिस ने रिमांड पर लिया है।

आरोपी योगेश रावत को ग्वालियर पुलिस ने अशोकनगर से गिरफ्तार कर लिया था। उसने पुलिस को बताया कि करीब तीन साल से छात्रा और उसकी दोस्ती थी। वह उससे शादी करना चाहता था। जब वह गर्भवती हो गई तो सर्जरी करवानी पड़ी। आरोपी के मोबाइल में चैटिंग भी मिली। जिसमें वह रोते हुए वीडियो बनाकर छात्रा को भेज रहा है। उसके साथ शादी करने की बात कह रहा है। पुलिस को कॉल रिकार्ड भी मिले हैं।

छात्रा का फोन नहीं उठता था तो स्वजन को फोन करता था योगेश: योगेश ने छात्रा के अलावा उसके स्वजनों से भी बात की। इसके काल रिकार्ड और चैटिंग भी है। जब छात्रा का फोन नहीं उठता था तो वह उसकी मां व अन्य स्वजनों को फोन करने लगता था।

एफआईआर की जांच शुरू: इस मामले में छात्रा की आत्महत्या के बाद एफआईआर को लेकर जांच शुरू हो गई है। एएसपी ने पुलिसकर्मियों के बयान लिए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed