पुलिस ने जूस सेंटर का सामान उठवाना शुरू किया तो जूस सेंटर संचालक और उसके स्वजन ने जमकर हंगामा किया। …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 29 May 2026 11:31:10 AM (IST)Updated Date: Fri, 29 May 2026 11:31:39 AM (IST)

अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस को जूस सेंटर संचालक ने दी 'वर्दी उतरवाने' की धमकी, ऊर्जा मंत्री ने कराया राजीनामा
हजीरा इलाके में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा करते जूस संचालक और उसके स्वजन। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. ग्वालियर के हजीरा इलाके में हाई वोल्टेज ड्रामा
  2. 12 फीट सड़क कब्जाने वाले दुकानदार ने पुलिस से की अभद्रता
  3. मंत्री के नाम से पुलिसकर्मियों को धमका रहा था संचालक

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। हजीरा इलाके में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। जब यहां पुलिस और नगर निगम की टीम पहुंची तो जूस की दुकान के बाहर करीब 12 फीट तक सड़क पर कब्जा था। पुलिस ने जूस सेंटर का सामान उठवाना शुरू किया तो जूस सेंटर संचालक और उसके स्वजन ने जमकर हंगामा किया।

यहां तक कि पुलिसकर्मियों को वर्दी उतरवाने तक की धमकी दे डाली। यहां जमकर हंगामा हो गया। फिर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी पहुंच गए। ऊर्जा मंत्री ने जूस सेंटर संचालक और पुलिसकर्मियों को साथ बैठाया। फिर दोनों पक्षों में सुलह हो गई। इस मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।

हजीरा इलाके में चौहान जूस सेंटर है। जूस सेंटर पर भाजपा से जुड़े नेता आते रहते हैं। पूर्व में यहां एक केंद्रीय मंत्री भी आते थे। जूस सेंटर संचालक ने दुकान के बाहर करीब 12 फीट तक सड़क कब्जाई हुई थी। पिछले तीन दिन से हजीरा इलाके में सड़क पर अतिक्रमण करने वाले हाथ ठेला, दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। जिससे ट्रैफिक सुगम चल सके और आम लोगों को राहत मिल सके।

यहां ग्वालियर थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा, यातायात ट्रैफिक थाना प्रभारी अभिषेक रघुवंशी फोर्स के साथ पहुंचे। मदाखलत अमला भी मौजूद था। जैसे ही चौहान जूस सेंटर के बाहर पहुंचे तो सामान उठवाना शुरू किया। इसके बाद तो पूरा परिवार ही हंगामा करने लगा। थाना प्रभारी से अभद्रता की। पुलिसकर्मियों को वर्दी तक उतरवाने की धमकी दे डाली। यहां हंगामा होने पर डीएसपी ट्रैफिक अजीत चौहान, सीएसपी महाराजपुरा नागेंद्र सिंह सिकरवार, टीआइ हजीरा जितेंद्र सिंह तोमर भी पहुंच गए। कुछ देर बाद यहां ऊर्जा मंत्री आए और दोनों पक्षों को साथ बैठाकर राजीनामा करवा दिया।

दो दिन पहले भी अभद्रता की थी, सामान नहीं उठाने दिया था: दो दिन पहले भी जूस सेंटर संचालक द्वारा हंगामा किया गया था। यहां से सामान नहीं उठाने दिया था।

naidunia_image

ऐसे कैसे सुधरेगा ट्रैफिक

शहर में जाम की सबसे बड़ी वजह सड़कों पर कब्जा है। जगह-जगह सड़कों पर अवैध पार्किंग है। सड़कों पर हाथ ठेले, दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। इस तरह से कार्रवाई रुकेगी तो कैसे ट्रैफिक सुधरेगा।

अतिक्रमण हटाने गए थे, तभी जूस सेंटर संचालक ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान अक्सर विवाद होते हैं। फिर मामला सुलझ गया था। – प्रशांत शर्मा, थाना प्रभारी ग्वालियर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *