राजधानी भोपाल के हाईप्रोफाइल त्विषा शर्मा केस में दहेज हत्या के आरोपी पति समर्थ सिंह को भोपाल पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। शनिवार को भोपाल पुलिस ने समर्थ को सात दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। समर्थ शनिवार-रविवार की दरमियानी रात कटारा हिल्स थाने में नहीं सो पाए, क्योंकि थाने में कूलर नहीं था। उन्हें बिना ठंडा मौसम नींद नहीं आई। भोपाल पुलिस की एसआईटी ने उनसे डेढ़ दर्जन लिखित सवाल किए हैं, जिनके जवाब देने में वह काफी असहज रहे। कई बार वह पुलिस पर झल्लाने की कोशिश की, लेकिन अधिवक्ता होने के कारण कानूनी उलझनों को समझते हुए खुद को शांत करते रहे। 

पुलिस के दर्जन भर सवालों का जवाब भी नहीं दिया, कुछ सवालों के रटे-रटाए जवाब दिए। समर्थ ने कहा कि उसने या उसके परिवार के किसी सदस्य ने त्विषा शर्मा की हत्या नहीं की, जैसा आरोप उसके परिजन लगा रहे हैं। त्विषा को फांसी के फंदे पर लटका देखकर हम लोगों ने ही फंदा काटा और उसे नींचे उतारा। नीचे उतारते समय, फंदा काटते समय त्विषा शर्मा के शरीर में कुछ चोट लगी होगी, उसे देखकर ही परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस की पूछताछ का उद्देश्य घटना से जुड़े हर पहलू को स्पष्ट करना और सामने आए तथ्यों की कड़ियों को जोड़ना है। समर्थ से लगातार कई घंटों तक विभिन्न बिंदुओं पर सवाल किए जा रहे हैं, जिनमें घटना से पहले और बाद की गतिविधियां, संपर्कों का विवरण और डिजिटल सबूतों से जुड़ी जानकारी शामिल है। 

ये भी पढ़ें- अब सामने आया बचाव पक्ष का वकील, बोले- हम जांच में सहयोग कर रहे, साक्ष्यों से छेड़छाड़ नहीं

 




Twisha Sharma Case: Husband Samarth said during interrogation – he did not commit murder

आरोपी
– फोटो : अमर उजाला


समर्थ के बयानों को मां गिरिबाला व अन्य दो लोगों के बयानों से किया जा रहा है मिलान

त्विषा शर्मा की मौत के मामले में दर्ज किए गए दहेज हत्या के मामले की जांच के लिए एसीपी रजनीश कश्यप की अध्यक्षता वाली एसआईटी ने बताया कि पूछताछ के दौरान प्राप्त जवाबों का मिलान पहले से जुटाए गए सबूतों और गवाहों के बयानों से किया जा रहा है। पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि घटना में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी। रिमांड अवधि के दौरान जांच टीम हर छोटे-बड़े पहलू को खंगाल रही है ताकि पूरे मामले की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सके। त्विषा शर्मा को फंदे से उतरने के दौरान समर्थ सिंह के साथ त्विषा की सास गिरिबाला सिंह, गिरिबाला सिंह की बहन का बेटा और एक अन्य युवक भी वहां मौजूद था। उक्त दोनों व्यक्तियों से पुलिस पूछताछ कर चुकी है। गिरिबाला सिंह ने पिछले एक सप्ताह में अलग-अलग मीडिया संस्थानों को दिए बयानों में जो तथ्य सामने रखे हैं। पुलिस समर्थ सिंह ने उन युवकों व गिरिबाला सिंह के बयानों से मैच कर रही है। कई सवालों के जवाबों में अंदर मिला है। 

ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: तीन घंटे चला दूसरा पोस्टमार्टम, दिल्ली की टीम पहुंची घटनास्थल; 12 दिन बाद अंतिम संस्कार

 


Twisha Sharma Case: Husband Samarth said during interrogation – he did not commit murder

त्विषा शर्मा और पति समर्थ
– फोटो : अमर उजाला


पुलिस के इन सवालों से झुंझला रहे समर्थ

पुलिस ने समर्थ से पूछा कि आपकी और त्विषा की पहली मुलाकात कैसे हुई थी? आपकी और त्विषा की शादी कब हुई थी? शादी के बाद आप दोनों के रिश्ते कैसे थे? त्विषा और आपकी मां गिरिबाला के बीच संबंध कैसे थे? क्या आपकी मां गिरिबाला ने कभी आपसे कहा था कि उन्हें त्विषा पसंद नहीं है, या ट्विशा ने कभी इस बारे में आपसे कुछ कहा था? इस तरह के सवालों का पूरा जवाब देने के बाद ऐसे सवाल का जवाब देने से बचते रहे, जो उन्हें कठघरे में खड़ा कर सकते थे। 

ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: त्विषा केस में नया मोड़, गर्भ के बाद बढ़ा विवाद, समर्थ सिंह के दावों ने खड़े किए सवाल

 


Twisha Sharma Case: Husband Samarth said during interrogation – he did not commit murder

त्विषा ने यहां लगाई थी फांसी
– फोटो : अमर उजाला


समर्थ से इन सवालों का जवाब मांग रही पुलिस

  • क्या आपको इस बात की जानकारी थी कि त्विषा अपने परिवार से बातचीत में आपके साथ रिश्तों में तनाव की बात करती थी?
  • त्विषा के परिवार ने कुछ चैट्स दिखाए हैं, जिनमें उसने कथित तौर पर आपके परिवार पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। क्या आपको इसके बारे में जानकारी थी?
  • 12 मई को आप कहां थे?
  • 12 मई को आपको पहली बार त्विषा की मौत की सूचना किसने दी?
  • क्या उस रात आप दोनों के बीच किसी प्रकार का विवाद हुआ था?
  • जिस समय आपको त्विषा के साथ होना था, उस दौरान आपने 12 मई को उसे अकेला क्यों छोड़ा?
  • पिछले 10 दिनों के दौरान आप किन-किन स्थानों पर गए?
  • इस अवधि में आप किन लोगों के संपर्क में रहे?
  • पिछले 10 दिनों में आप किन लोगों के साथ रह रहे थे? पुलिस उन लोगों के नाम जानना चाहती है।
  • क्या फरारी के दौरान आपकी अपनी मां गिरिबाला से बातचीत होती रही थी?
  • यदि आपको पता था कि पुलिस आपकी तलाश कर रही है और आप फरार थे, तो आप कहां छिपे हुए थे?
  • क्या आप भोपाल में ही थे या शहर छोड़ चुके थे?
  • फरारी के दौरान आपको शरण किसने दी और आप किसके साथ रह रहे थे?
  • आप हर महीने त्विषा को कितनी आर्थिक सहायता देते थे, और 7 लाख रुपये ट्रांसफर करने के पीछे क्या कारण था?


Twisha Sharma Case: Husband Samarth said during interrogation – he did not commit murder


अग्रिम जमानत बचाने में जुटीं गिरिबाला

सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश व भोपाल जिला उपभोक्ता फोरम बेंच-2 की अध्यक्ष गिरिबाला सिंह बहू त्विषा शर्मा की मौत के मामले में दहेज हत्या की आरोपी हैं। त्विषा शर्मा का पति समर्थ सिंह पुलिस की सात दिन की रिमांड पर है। सास गिरिबाला सिंह भोपाल की जिला अदालत से अग्रिम जमानत पर हैं, लेकिन सरकार ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कराने के लिए उच्च न्यायालय पहुंची है। सोमवार 25 मई को उच्च न्यायालय में सुनवाई होगी। गिरिबाला सिंह अब चाह रही हैं कि पुलिस उनसे पूछताछ कर ले, ताकि वह उच्च न्यायालय को बता सकें कि वह पुलिस को सहयोग कर रही हैं और उनकी अग्रिम जमानत उच्च न्यायालय से खारिज न हो। लेकिन पुलिस ने पहले तीन नोटिस देकर उनसे पूछताछ का प्रयास किया था, अब पुलिस ने उच्च न्यायालय द्वारा 25 मई को उच्च न्यायालय में पेश होने का नोटिस उनके घर पहुंचकर तामील कर दिया है, लेकिन पूछताछ नहीं की है।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *