त्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। राज्य सरकार ने मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है। वहीं, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने त्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की अनुमति दे दी है। इसी बीच सोमवार को गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर भी सुनवाई होनी है। मामले को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच गिरिबाला के वकील जॉर्ज कार्लो शुक्रवार को गिरिबाला से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। गिराबाला से मुलाकात के बाद जब वह घर से बाहर निकल रहे थे तभी मीडियावालों न उन्हें घेर लिया और सवाल करने लगे इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि उनका गुस्सा कैमरे में कैद हो गया।

मीडिया के सवालों पर भड़के वकील

गिरिबाला सिंह के वकील जॉर्ज कार्लो से जब त्विशा शर्मा की मौत को लेकर सवाल पूछे गए तो वह नाराज हो गए। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी और सवालों पर आपत्ति जताई। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर बात सार्वजनिक करना जरूरी नहीं होता और जांच एजेंसियों को अपना काम करने देना चाहिए।

कैमरे के सामने कार पर निकाला गुस्सा

मीडिया से बातचीत के दौरान अचानक वकील का गुस्सा बढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक किसी के पैर पड़ जाने से वह और ज्यादा नाराज हो गए। इसके बाद उन्होंने मौके पर ही अपनी कार के बोनट पर जोर-जोर से हाथ मारना शुरू कर दिया और इसका बहाना बनाकर वह मौके से चले गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सीबीआई जांच का किया स्वागत

हालांकि जॉर्ज कार्लो ने मामले की सीबीआई जांच का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जांच निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने यह भी कहा कि इस केस को लेकर कई तरह की बातें फैल रही हैं, इसलिए स्वतंत्र जांच एजेंसी का काम करना जरूरी है।

हाईकोर्ट ने दिए दोबारा पोस्टमार्टम के निर्देश

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने त्विशा शर्मा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए राज्य सरकार और गिरिबाला सिंह को नोटिस भी जारी किया है। जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 25 मई को तय की गई है।

ये भी पढ़ें: Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा का दिल्ली एम्स की टीम दोबारा करेगी पोस्टमार्टम, एमपी हाईकोर्ट का निर्देश

परिवार की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

सीबीआई जांच और दोबारा पोस्टमार्टम के आदेश के बाद गिरिबाला सिंह के परिवार की कानूनी चुनौतियां बढ़ सकती हैं। जांच एजेंसियां अब मामले के हर पहलू की गहराई से पड़ताल करेंगी। ऐसे में आने वाले दिनों में केस में नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *