ग्वालियर के होटल हाइवे ग्लोरी में फायरिंग और तोड़फोड़ करने वाले टीआई के दामाद सुमित यादव समेत तीन आरोपित गिरफ्तार हुए हैं। चार अन्य फरार आरोपितों पर 1 …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 05 Jun 2026 09:03:44 AM (IST)Updated Date: Fri, 05 Jun 2026 09:03:44 AM (IST)

TI के रंगबाज दामाद को थाने में दी कुर्सी, ASP की गाड़ी देख जमीन पर बैठाया; बाप समेत चार आरोपी हैं फरार
होटल हाइवे ग्लोरी पर उत्पात मचाने वाले आरोपी गिरफ्तार।

HighLights

  1. होटल में उत्पात मचाने वाला सुमित यादव गिरफ्तार हुआ।
  2. ऑर्डर में देरी पर मैनेजर के साथ मारपीट की।
  3. साथियों संग लौटकर होटल में फायरिंग और तोड़फोड़ की।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मुरार के बड़ागांव स्थित होटल हाइवे ग्लोरी पर उत्पात मचाने वाले आरोपी सुमित यादव व उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुमित मुरैना के सिविल लाइन थाने के टीआइ उदयभान यादव का दामाद है।

सुमित का पिता संजय यादव सहित चार आरोपित अब भी फरार हैं। इनकी तलाश चल रही है। इन आरोपितों पर एसएसपी धर्मवीर सिंह की ओर से 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

टीआइ का दामाद सुमित यादव होटल हाइवे ग्लोरी पर रात को खाना खाने के लिए पहुंचा था। ऑर्डर लेने में देरी पर उसने मैनेजर रोहित राजपूत को पीटा। इसके बाद यहां से भाग गया। कुछ देर बाद अपने पिता संजय यादव, साथी प्रदीप यादव, सूरज यादव, नरेंद्र यादव, चंद्रपाल यादव और अभय पालिया के साथ दोबारा होटल पर पहुंचा। यहां होटल पर जमकर उत्पात मचाया। लाइसेंसी बंदूक से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, फिर तोड़फोड़ भी कर दी। इस मामले में पुलिस ने एफआइआर दर्ज की थी। आरोपी घर छोड़कर भाग गए थे।

एएसपी अनु बेनीवाल की टीम तलाश में लगी थी। घेराबंदी कर सुमित यादव, प्रदीप यादव और सूरज यादव को गिरफ्तार कर लिया। संजय, नरेंद्र, चंद्रपाल, सूरज और अभय अब भी फरार हैं, जिन पर इनाम घोषित किया है।

पुलिस चौकी में आवभगत

इस मामले में सुमित यादव टीआइ का दामाद है। यह पुलिस चौकी के स्टाफ को भी पता लग गया था। जबकि उसने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर कानून हाथ में लिया। फिर भी उसे चौकी के अंदर कुर्सी पर बैठाया हुआ था। उसके चेहरे पर शिकन तक नहीं थी। एएसपी जब पहुंचीं तो उनकी गाड़ी देखते ही जमीन पर बैठा दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *