इंदौर देवास उज्जैन रेल खंड पर कुछ ट्रेने प्रभावित, शाॅर्ट टर्मिनेट और परिवर्तित मार्ग से चलेगी।  लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों के कारण यह बदलाव होगा।इंदौर से उज्जैन जाने वाली दो ट्रेनें 11 जून को निरस्त रहेगी। यात्रियों को उज्जैन जाने के लिए दूसरे विकल्पों को अपनाना होगा।

इसके अलावा 11 जून को रतलाम से चलने वाली ट्रेन( संख्या 79306) रतलाम–डॉ. अंबेडकर नगर डेमू लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी और लक्ष्मीबाई नगर डॉ. अंबेडकर नगर के मध्य निरस्त रहेगी। इसी तरह डॉ. अंबेडकर नगर से चलने वाली ट्रेन( संख्या 79305) डॉ. अंबेडकर नगर–रतलाम डेमू, लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से डॉ. अंबेडकर नगर लक्ष्मीबाई नगर के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

 

इसके अलावा 9 जून को रामेश्वरम से चलने वाली ट्रेन ( संख्या 20497) रामेश्वरम–फिरोजपुर कैंट हमसफर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया मक्सी–उज्जैन–फतेहाबाद–रतलाम से चलेगी।यह ट्रेन देवास,लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन नहीं जाएगी।

11 जून को रतलाम से चलने वाली ट्रेन (संख्या 11125) रतलाम–ग्वालियर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया रतलाम–फतेहाबाद–उज्जैन चलेगी। यह ट्रेन इंदौर अौर देवास स्टेशन पर नहीं जाएगी।10 जून को भिंड से चलने वाली ट्रेन (संख्या 21126) भिंड – रतलाम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया उज्जैन–फतेहाबाद–रतलाम चलेगी। यह ट्रेन इंदौर एवं देवास स्टेशन पर नहीं जाएगी।

11 जून को इंदौर से चलने वाली ट्रेन (संख्या 20911) इंदौर–नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया इंदौर, लक्ष्मीबाई नगर–देवास–उज्जैन चलेगी।11 जून को नागपुर से चलने वाली ट्रेन (संख्या 20912) नागपुर–इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया उज्जैन–देवास–लक्ष्मीबाई नगर तक चलेगी।

10 जून को प्रयागरात से चलने वाली ट्रेन( संख्या 14116) प्रयागराज–डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया उज्जैन–देवास–लक्ष्मीबाई नगर–इंदौर तक चलेगी। 11को डॉ. अंबेडकर नगर से चलने वाल ट्रेन (संख्या14115) डॉ. अंबेडकर नगर–प्रयागराज एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया इंदौर-लक्ष्मीबाई नगर–देवास–उज्जैन चलेगी।


 

11 जून को जोधपुर से चलने वाली ट्रेन (संख्या 14801) जोधपुर–इंदौर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया रतलाम–फतेहाबाद–उज्जैन–देवास–लक्ष्मीबाई नगर–इंदौर चलेगी।इसके अलावा डॉ. अंबेडकर नगर से चलने वाली ट्रेन (संख्या 09343) डॉ. अंबेडकर नगर–पटना स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया इंदौर – लक्ष्मीबाई नगर–देवास–उज्जैन चलेगी। यह ट्रेन फतेहाबाद स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *