चारधाम यात्रा सीजन के दौरान हेलीकॉप्टर बुकिंग, होटल रिजर्वेशन और टूर पैकेज के नाम पर साइबर ठगी के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए साइबर पुलिस ने यात्रियों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और केवल अधिकृत माध्यमों से ही बुकिंग कराने की अपील की है।

साइबर पुलिस के अनुसार ठग फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया विज्ञापन, व्हाट्सएप नंबर और नकली कस्टमर केयर के जरिए यात्रियों को निशाना बना रहे हैं। आकर्षक ऑफर और भारी छूट का लालच देकर लोगों से ऑनलाइन भुगतान कराया जाता है, जिसके बाद उनसे संपर्क तोड़ दिया जाता है।

पुलिस ने सलाह दी है कि यात्रा से संबंधित किसी भी सेवा की बुकिंग केवल आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से ही कराएं। बुकिंग से पहले वेबसाइट का यूआरएल और उसकी प्रामाणिकता अवश्य जांच लें। साथ ही होटल, ट्रैवल एजेंसी और टूर ऑपरेटर की विश्वसनीयता तथा उपभोक्ता समीक्षाओं की भी पुष्टि करें।


पुलिस ने यात्रियों को यह भी सलाह दी है कि भुगतान के बाद रसीद, ट्रांजेक्शन डिटेल और स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें। किसी विवाद या शिकायत की स्थिति में ये महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में काम आ सकते हैं।

क्या करें?


  • केवल आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत एजेंसी से ही बुकिंग करें।

  • वेबसाइट का यूआरएल और HTTPS सुरक्षा प्रमाणन जांचें।

  • भुगतान से पहले होटल, ट्रैवल एजेंसी और टूर ऑपरेटर की विश्वसनीयता की पुष्टि करें।

  • सभी ऑनलाइन भुगतानों की रसीद और स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें।

  • हेलीकॉप्टर बुकिंग केवल अधिकृत और आधिकारिक पोर्टल से ही करें।

क्या न करें?


  • सोशल मीडिया पर दिखने वाले अत्यधिक सस्ते ऑफर या भारी छूट के झांसे में न आएं।

  • किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, यूपीआई पिन, बैंक खाता या कार्ड संबंधी जानकारी साझा न करें।

  • किसी भी क्यूआर कोड को स्कैन कर भुगतान या रिफंड स्वीकार न करें।

  • गूगल पर मिले हर कस्टमर केयर नंबर पर आंख बंद कर भरोसा न करें।

  • बिना सत्यापन के किसी वेबसाइट या एजेंसी को भुगतान न करें।

यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है तो वह तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर सकता है, निकटतम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा सकता है या राष्ट्रीय साइबर अपराध शिकायत पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत कर सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *