राजधानी भोपाल के बजरिया थाना क्षेत्र में लिव-इन पार्टनर द्वारा प्रेमिका की मासूम बेटी के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी बच्ची को लेकर फरार हो गया था लेकिन मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त अभियान में उसे पकड़ लिया गया और बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार द्वारका नगर निवासी एक महिला अपने लिव-इन पार्टनर शंकर राजपूत (निवासी सीतापुर, यूपी) के साथ करीब डेढ़ साल से रह रही थी। महिला के पहले पति की मृत्यु हो चुकी है और वह अपनी छह वर्षीय बेटी के साथ शंकर के साथ रह रही थी।

मंगलवार को शंकर राजपूत महिला की बेटी को साथ लेकर अचानक घर से फरार हो गया। महिला ने आसपास तलाश की, जिसके बाद उसे शक हुआ कि शंकर बच्ची को लेकर भाग गया है। इसके बाद उसने बजरिया थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें:  MP News: सोलर पम्प उपयोग के लिए करें प्रोत्साहित, CM बोले- 8 माह में दो लाख किसानों को सोलर पम्प से जोड़े

पुलिस ने भोपाल रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी ट्रेन में सवार होकर भागता नजर आया। इसके बाद मध्य प्रदेश जीआरपी और उत्तर प्रदेश जीआरपी को सूचना देकर अलर्ट किया गया। इसके बाद संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को उत्तर प्रदेश के उरई रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा गया। वह प्रतापगढ़ एक्सप्रेस से फरार होने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने मासूम बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया है।

बजरिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बीते कुछ दिनों से आरोपी और महिला के बीच विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *