राजधानी भोपाल के एम्स अस्पताल के NICU (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) में चूहों की मौजूदगी की शिकायतों ने हड़कंप मचा दिया है। सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इस वार्ड में कई दिनों से चूहों की आवाजाही देखे जाने की बात सामने आई है, जिससे नवजात शिशुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है।

20 बेड फुल, फिर भी सुरक्षा में चूक

एम्स के 20 बेड वाले NICU में हमेशा मरीजों की संख्या फुल रहती है। ऐसे संवेदनशील वार्ड में चूहों का दिखना न सिर्फ सफाई व्यवस्था, बल्कि पूरे सुरक्षा तंत्र पर सवाल खड़े कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, शिकायतें बढ़ने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने पेस्ट कंट्रोल कराया, लेकिन इसके बावजूद चूहों के दिखने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इससे मॉनिटरिंग सिस्टम और प्रबंधन की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

यह भी पढ़ें-राज्य से गांव तक आयोजन, CM बोले- किसानों के जीवन में आएगा उत्सव और सम्मान का नया रंग

इंदौर की घटना के बाद बढ़ी चिंता

यह मामला इसलिए भी गंभीर हो जाता है क्योंकि पिछले साल इंदौर के एमवाय अस्पताल में चूहों के काटने से दो नवजातों की मौत हो चुकी है। अब भोपाल एम्स में ऐसी स्थिति सामने आने से लोगों में डर और गुस्सा दोनों बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें-भोपाल में न्याय पदयात्रा पर ब्रेक, 200KM चलकर पहुंचे छात्र नेता को पुलिस ने CM हाउस जाने रोका

जांच और कार्रवाई की मांग तेज

मामले के सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई और बेहतर व्यवस्थाओं की मांग उठने लगी है। परिजन और आम लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर इतने हाई-टेक अस्पताल में भी नवजात सुरक्षित क्यों नहीं हैं?

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *