मध्यप्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश में दूसरा मजबूत वेदर सिस्टम एक्टिव हो गया है, जिसके चलते कई जिलों में आंधी, बारिश और गरज-चमक का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का यही बदला हुआ मिजाज बना रहेगा।

कई सिस्टम एक साथ सक्रिय

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के साथ ट्रफ लाइन सक्रिय है। इसके अलावा अन्य मौसमी सिस्टम भी एक साथ काम कर रहे हैं। इन सिस्टम्स के प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ गई है, जिससे मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप और गर्मी के बाद शाम होते-होते कई जगहों पर मौसम बदल रहा है और आंधी के साथ बारिश हो रही है।

30 मार्च को ज्यादा प्रभाव की संभावना

मौसम विभाग का अनुमान है कि इस पूरे सिस्टम का असर 30 मार्च को और ज्यादा बढ़ सकता है। इस दिन प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाओं का असर भी देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें-PCC चीफ का CM को अल्टीमेटम, आदेश वापस लो, वरना सड़क से सदन तक होगा बड़ा आंदोलन

कई जिलों में दिख रहा असर

प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सागर सहित कई जिलों में मौसम का यह बदलाव साफ तौर पर देखा जा रहा है। कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जबकि कई स्थानों पर तेज हवा के साथ बादल छाए हुए हैं। कुछ इलाकों में गरज-चमक की स्थिति भी बनी हुई है।

यह भी पढ़ें-निर्माणाधीन इमारत का छज्जा ढहा, 8 घायल, एम्स के सामने अफरा-तफरी

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

मौसम में बदलाव के बीच तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिन के समय गर्मी का असर बना हुआ है और कई जिलों में पारा 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया है।खजुराहो और नौगांव में अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। ग्वालियर, रीवा और सागर में तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच रहा। भोपाल और इंदौर में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *