उज्जैन के भैरवगढ़ केंद्रीय जेल में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान करीब एक हजार कैदी एक साथ योग एवं प्राणायाम का अभ्यास करेंगे। यह सत्र सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘योग के माध्यम से स्वस्थ, संतुलित और सार्थक जीवन तथा बेहतर वृद्धावस्था रहेगा’।

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक मार्गदर्शक कृष्ण गुरुजी, जो प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर समाज के विभिन्न वर्गों तक योग का संदेश पहुंचाने के लिए अनूठे प्रयासों के लिए जाने जाते हैं, इस वर्ष जेल परिसर में योग का संदेश लेकर पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें- MP: एसपी ऑफिस पहुंचकर पिता ने बेटे के साथ खुद पर डाला पेट्रोल, आत्मदाह की कोशिश; दो साल में 56 आवेदन दे चुका

कृष्ण गुरुजी के अनुसार, योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वयं को स्वयं से जोड़ने की प्रक्रिया है। योग और प्राणायाम के नियमित अभ्यास से व्यक्ति न केवल बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त कर सकता है, बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास और जीवन के उत्तरार्ध को भी अधिक संतुलित एवं आनंदमय बना सकता है।

अब तक के योग संदेशों पर एक नजर


कार्यक्रम के दौरान कैदियों को स्वस्थ जीवनशैली, सकारात्मक सोच और आत्मिक उन्नति के लिए योग के महत्व से भी अवगत कराया जाएगा। गौरतलब है कि कृष्ण गुरुजी विगत वर्षों में ट्रेन यात्रियों, कैलाश मानसरोवर यात्रियों, वंदे भारत ट्रेन के यात्रियों, ट्रांसजेंडर समुदाय, कुलियों, कुष्ठ रोगियों तथा समाज के अनेक उपेक्षित वर्गों के बीच योग का संदेश पहुंचा चुके हैं। इस वर्ष उनका उद्देश्य जेल में रह रहे कैदी भाइयों तक योग के माध्यम से आत्मविश्वास, बेहतर स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवन दृष्टि का संदेश पहुंचाना है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *