ग्वालियर के हजार बिस्तर अस्पताल में ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली गुल हो गई। जनरेटर भी फेल रहा, जिससे 20 मिनट तक ओपीडी अंधेरे में रही और डॉक्टरों ने …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 04 Jun 2026 08:56:30 AM (IST)Updated Date: Thu, 04 Jun 2026 08:56:30 AM (IST)

ग्वालियर के हजार बिस्तर में गुल हुई बिजली, डॉक्टरों ने मोबाइल की रोशनी में देखे कई मरीज
ग्वालियर के हजार बिस्तर में गुल हुई बिजली। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. दोपहर 12:30 बजे अस्पताल परिसर की बिजली अचानक गुल।
  2. ट्रांसफार्मर का डीओ उड़ने से सप्लाई पूरी तरह बंद।
  3. जनरेटर तकनीकी खराबी के कारण लोड नहीं उठा सका।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। हजार बिस्तर अस्पताल की ओपीडी में बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया, जब अचानक पूरे परिसर की बिजली गुल हो गई। दोपहर लगभग 12:30 बजे बिजली गुल होने पर अस्पताल का बैकअप सिस्टम (जनरेटर) भी फेल साबित हुआ, जिससे करीब 20 मिनट तक ओपीडी ब्लॉक अंधेरे में डूब गया।

बताया गया कि अस्पताल परिसर के ट्रांसफार्मर से डीओ उड़ जाने के कारण बिजली सप्लाई बंद हो गई थी। अमूमन ऐसी स्थिति में अस्पताल की बिजली व्यवस्था को तुरंत जनरेटर पर शिफ्ट किया जाता है, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते जनरेटर लोड नहीं उठा सका। नतीजा यह हुआ कि अस्पताल का एक बड़ा हिस्सा बिना बिजली के रहा।

मोबाइल फोन से देखे मरीज

बिजली गुल होते ही डॉक्टरों के चैंबरों में पूरी तरह ब्लैकआउट हो गया। कमरे अंधेरे में डूबने के बावजूद डॉक्टरों ने मरीजों का मोबाइल फोन की टार्च जलाई और उसी रोशनी में परीक्षण किया, बल्कि पर्चों पर दवाएं भी लिखीं। बिजली चालू होने के बाद ही अस्पताल प्रबंधन और वहां मौजूद स्टाफ ने राहत की सांस ली।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *