डबरा देहात थाना क्षेत्र के लखिया गांव का है मामला। महिला अपने मायके में 14 साल के बेटे के साथ रह रही थी। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 04 Jun 2026 08:52:44 AM (IST)Updated Date: Thu, 04 Jun 2026 08:53:14 AM (IST)

तलाकशुदा बेटी की गला घोंटकर हत्या, पिता और भाई ने खेत में लाश जलाकर गाड़ दीं अस्थियां
प्रतीकात्मक चित्र।

HighLights

  1. ग्वालियर में ऑनर किलिंग की सनसनी घटना
  2. मुरैना के युवक के साथ हो गई थी लापता
  3. दोनों आरोपी डबरा पुलिस की हिरासत में

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर में ऑनर किलिंग का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक महिला की उसके पिता, भाई ने अन्य स्वजन के साथ मिलकर हत्या कर दी। उसकी लाश जला दी और अस्थियों को जमीन में दबा दिया। बुधवार आधी रात को यह मामला उजागर हुआ है। इसके बाद अस्थियां निकाली गई। स्वजन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इन लोगों ने वारदात स्वीकार कर ली है। रात को फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम भी पहुंच गई थी।

महिला चार मई को हो गई थी लापता

डबरा देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखिया गांव में रहने वाली जूली गुर्जर का पति से तलाक हो गया। वह मायके में रह रही थी। 14 वर्षीय बेटा भी है। चार मई को वह लापता हो गई। स्वजन ने गुमशुदगी दर्ज कराई। पांच दिन बाद खुद ही लौट आई। तब पता लगा कि उसकी दोस्ती मुरैना निवासी रोहित गुर्जर से है। उसके साथ ही वह गई थी। इसके बाद किसी ने गांव में उसे नहीं देखा। इसी बीच पुलिस को बुधवार को पता लगा कि जूली की उसके मिलने के बाद ही हत्या कर दी गई थी।

पिता मंगेश, भाई दीपू, छिद्दा, चचेरा भाई अजय, बल्ली व अन्य स्वजन ने गला दबाकर हत्या की। इसके बाद शव को ट्रैक्टर से खेत में ले गए। यहां खेत के किनारे शव जला दिया। इसके बाद अस्थियों को दबा दिया। पुलिस ने स्वजनों को हिरासत में लिया। इसके बाद इनसे पूछताछ की तो वारदात करना स्वीकार कर दी। रात को अस्थियां बरामद की। कुछ अस्थियां पुलिस को मिली हैं। रात को पुलिस अधिकारी भी मौके पर ही थे।

स्वजन हिरासत में: युवती लापता हुई थी फिर लौट आई थी। लेकिन इसके बाद से उसे देखा नहीं गया। सूचना मिली है कि उसे मार दिया गया। स्वजन को हिरासत में ले लिया है। अस्थियां मिली हैं। फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई है। – जयराज कुबेर, एएसपी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *