मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल मई महीने के अंत तक गर्मी और लू (हीटवेव) से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 25 May 2026 08:21:02 AM (IST)Updated Date: Mon, 25 May 2026 08:22:12 AM (IST)

आज से नौतपा की शुरुआत: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अगले 6 दिन लू का हाई अलर्ट!
तेज धूप से परेशान युवतियां अपने चेहरे को कपड़े से ढंक कर जाती हुईं। नईदुनिया

HighLights

  1. राजस्थान की गर्म हवाओं का सितम
  2. रात के पारे में दर्ज की गई गिरावट
  3. 6 घंटे तक 42 डिग्री के ऊपर थमा रहा पारा

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की फिलहाल कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। तापमान में लगातार उछाल के कारण लोगों को झुलसन भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। राजस्थान की ओर से आ रहीं गर्म हवा के कारण रविवार को एक बार फिर से तापमान 44 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार कर गया। हालांकि रात के तापमान में हल्की गिरावट जरूर दर्ज की गई है।

अब सोमवार से नौतपा की शुरूआत होने जा रही है, जो सीजन के सबसे गर्म दिनों के रूप में जाने जाते हैं। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है और तापमान में और वृद्धि हो सकती है।

हीटवेव से राहत की उम्मीद नहीं

शनिवार को आसमान में बादलों की मौजूदगी के कारण तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन रविवार को आसमान साफ रहने के साथ ही गर्म हवा और सूरज की तेज किरणों ने तपाना शुरू कर दिया। सुबह साढ़े 11 बजे ही तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से करीब पहुंच चुका था और शाम साढ़े पांच बजे यानी दिन में छह घंटे से अधिक समय तक पारा 42 डिग्री सेल्सियस के अधिक बना रहा। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 1.1 डिसे की बढ़त के साथ 44.1 डिसे दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.8 डिसे अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 1.7 डिसे की गिरावट के साथ 29 डिसे दर्ज किया गया, यह सामान्य से 1.1 डिसे अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल मई महीने के अंत तक गर्मी और लू (हीटवेव) से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

चक्रवाती घेरा और पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों के मुताबिक, पश्चिमी हवा और वातावरण में नमी की कमी के कारण तापमान में उछाल देखा जा रहा है। वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में चक्रवाती घेरे के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, लेकिन इसका बहुत ज्यादा प्रभाव शहर पर नहीं पड़ रहा है। दक्षिण बिहार और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा बना हुआ है। ऐसे में शहर में गर्म हवा का प्रवेश हो रहा है। सोमवार 25 मई से नौतपा कर शुरुआत हो रही है और शुरुआती छह दिन हीट वेव यानी लू चलने की संभावना है। आगामी 28 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। ऐसे में नौतपा के अंतिम तीन दिनों में मौसम में बदलाव होने से थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है।

naidunia_image



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed