ठग दंपती से पुलिस की पूछताछ चल रही है कि इस तरह से और कितनी घटनाएं की हैं। …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 24 May 2026 08:05:40 AM (IST)Updated Date: Sun, 24 May 2026 08:06:09 AM (IST)

लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश: जिसे 'साला' समझकर पैर छुए, वही निकला पति; भागने से पहले वाट्सअप चैट ने खोली पोल
प्रतीकात्मक चित्र एवं आरोपी सोनू चौहान। सोशल मीडिया

HighLights

  1. दोस्त ने कराया परिचय, सात मई को हुई शादी
  2. पगफेरे पर गहने समेटकर भागने का था प्लान
  3. पुलिस की गिरफ्त में ठग दंपती दीक्षा उर्फ राधा मुदगल व सोनू तिवारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शादी कर ठगी करने वाली लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। इसमें आरोपी महिला का पति भी शामिल है। इन लोगों ने मिलकर 35 वर्षीय युवक को फंसाया। युवक के दोस्त ने इन लोगों से उससे मिलवाया था।

चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी महिला के पति ने खुद को भाई बताकर कन्यादान कर दिया। यह लोग गहने और रुपये लेकर भागने की फिराक में थे, लेकिन शादी के 11 दिन बाद ही वाट्सअप चैट ने इन ठगों की पोल खोल दी। पुलिस ने ठग दंपती को हिरासत में लेकर मुकदमा लिखा है। एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि पूछताछ चल रही है कि इस तरह से और कितनी घटनाएं की हैं।

गरीब परिवार की युवती कहकर रतन से मिलवाया था

झांसी रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत नाका चंद्रवदनी के रहने वाले रतन शर्मा की शादी नहीं हुई थी। वह अपोलो अस्पताल में इमरजेंसी विभाग में है। रतन के दोस्त सोनू तिवारी ने रतन से कहा कि एक युवती उसके परिचय में है। उसके परिवार पर शादी करने के लिए धन नहीं है। गरीब परिवार की युवती है। रतन को दीक्षा उर्फ राधा मुदगल निवासी मुरैना से मिलवाया। दीक्षा के साथ उसके भाई के रूप में सोनू उर्फ अजय चौहान को भी मिलवाया।

बार-बार बना रही थी बहाने

असल में आरोपी सोनू चौहान उसका पति है। सात मई को शादी हो गई। सोनू ने ही कन्यादान कर दिया। इसके बाद विदा होकर दीक्षा रतन के घर पहुंच गई। घर पहुंचने पर वह साथ में कमरे में नहीं जा रही थी। बार-बार बहाने बना रही थी। फोन पर दिन में कई बार सोनू चौहान से बात करती थी। इस पर रतन को संदेह हुआ। उसने नजर रखना शुरू कर दी। कुछ बातें संदेहास्पद लगीं। इस पर रतन ने उसके मोबाइल पर वाट्सअप चैट देखी। तब सामने आया कि सोनू चौहान और दीक्षा पति-पत्नी हैं और उसे ठगने के उद्देश्य से शादी की है। फिर उसने पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस ने दपंती को पकड़ा तो इन्होंने बताया कि उनकी योजना थी कि जैसे ही दीक्षा पगफेरे के लिए ससुराल से जाएगी तो गहने लेकर जाएगी। इसके बाद वह नहीं लौटेगी।

26 अप्रैल को सगाई, फिर होटल से शादी, छह लाख खर्च

रतन ने बताया कि मुलाकात के बाद शादी तय हो गई। 26 अप्रैल को उसके घर पर ही सगाई हुई। फिर सात मई को होटल सुखसागर से शादी हुई। इसमें छह लाख रुपये खर्च हुए। पूरा रुपया उसी ने खर्च किया।

इन पर दर्ज हुई एफआईआर

सोनू उर्फ अजय चौहान, दीक्षा उर्फ राधा मुदगल, शिल्पी परमार, राघवेंद्र परमार, सतेंद्र चौहान, सोनू तिवारी (दोस्त)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *