इस घटना से पूरे बाजार में दहशत फैल गई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। रंजिश के चलते यह हमला हुआ है। …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 24 May 2026 11:16:12 AM (IST)Updated Date: Sun, 24 May 2026 11:20:50 AM (IST)

दुकान में घुसकर कपड़ा व्यापारी पर जानलेवा हमला; लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
प्रतीकात्मक चित्र।

HighLights

  1. दुकान में बैठे कारोबारी पर टूट पड़े आधा दर्जन हमलावर
  2. खौफ के मारे एक महीने बंद रखी थी दुकान
  3. दोबारा खोलते ही फिर दी दस्तक

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के माधोगंज इलाके में एक कपड़ा व्यापारी पर दुकान में घुसकर आधा दर्जन गुंडों ने हमला कर दिया। दुकान में घुसकर उसे बेरहमी से पीटा गया। उसके सिर, मुंह और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगी है। इस घटना से पूरे बाजार में दहशत फैल गई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। रंजिश के चलते यह हमला हुआ है।

माधोगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुढ़ा-गुढ़ी का नाका स्थित वंशी का पुरा में रहने वाला सलमान पुत्र जहांगीर खान कपड़ा व्यापारी है और उसकी अनवर पठान से रंजिश चल रही है। पूर्व में इन लोगों में विवाद हो चुका है। सलमान अपनी दुकान पर बैठा था, इसी दौरान शाम करीब 7.20 बजे अनवर पठान, आरिफ पठान, आमिर पठान व इनके साथी यहां आ गए।

दुकान के अंदर घुस गए और मारपीट शुरू कर दी। सलमान ने भागने का प्रयास किया तो उसे दुकान के बाहर भी धक्का देकर गिराया। इसके बाद लात-घूंसे और लाठी से पीटा। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में नजर आई। माधोगंज थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली।

एक महीने बंद रही थी दुकान

जब सलमान से पुलिस ने बात की तो सामने आया कि पूर्व में भी इन लोगों ने मारपीट की थी। दुकान पर आकर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके चलते एक माह तक दुकान बंद रखी थी। दुकान खोले कुछ ही दिन हुए थे कि फिर हमला कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *