लू से बचने के लिए पर्याप्त पानी, ओआरएस घोल और सूती कपड़ों का प्रयोग अनिवार्य है। …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 24 May 2026 08:51:19 AM (IST)Updated Date: Sun, 24 May 2026 08:51:43 AM (IST)

ग्वालियर में पूरे हफ्ते 'नौतपा' जैसी रहेगी भीषण गर्मी, लू और तेज धूप से बेहाल होंगे लोग
दोपहर में तेज धूप और लू से बचने के लिए सिर व चेहरा ढंके युवतियां। नईदुनिया

HighLights

  1. मौसम विभाग ने जारी किया 7 दिनों का अलर्ट
  2. स्वास्थ्य विभाग की एडवायजरी बेवजह धूप न निकलें
  3. गर्मी चरम पर है इसलिए पशु-पक्षियों को भी रखें ख्याल

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर में आगामी एक सप्ताह भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के नाम रहने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 24 से 30 मई के बीच शहर के तापमान में उछाल आएगा, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। रविवार से तापमान में क्रमिक वृद्धि शुरू होगी। जहां 24 मई को अधिकतम तापमान 43 डिसे से अधिक रहने का अनुमान है, वहीं 30 मई तक यह बढ़कर 45 डिसे तक पहुंच सकता है।

अब लू का बढ़ेगा प्रकोप

विशेषज्ञों के अनुसार, अब ग्वालियर-चंबल संभाग में लू का प्रकोप बढ़ेगा। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, जिससे सूरज की किरणें सीधे धरती पर पड़ेंगी। इस बीच आसमान में छिटपुट बादल छाने की संभावना है, लेकिन फिर भी शहर में गर्मी का असर ज्यादा रहने की उम्मीद है। आर्द्रता का स्तर 24 प्रतिशत से 37 प्रतिशत के बीच रहेगा, जो वातावरण को और अधिक शुष्क बनाएगा।

भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को दोपहर 12 से शाम चार बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लू से बचने के लिए पर्याप्त पानी, ओआरएस घोल और सूती कपड़ों का प्रयोग अनिवार्य है। 30 मई तक गर्मी अपने चरम पर होगी, इसलिए पशु-पक्षियों के लिए भी पानी की व्यवस्था रखने की अपील की गई है।

naidunia_image

यह रह सकता है सात दिनों में मौसम

  • 24 मई: आसमान साफ रहेगा। तेज धूप खिलने से गर्मी का अहसास होगा।
  • 25 मई: शुष्क मौसम रहेगा और गर्म हवा लोगों को परेशान करेगी।
  • 26 मई: हीटवेव चलने की संभावना रहेगी और गर्मी बढ़ेगी।
  • 27 मई: तेज धूप भी रहेगी और हल्के बादल भी आ सकते हैं।
  • 28 मई: बादल छाने से तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना।
  • 29 मई: तापमान में उछाल आएगा और गर्म हवा चलेंगी।
  • 30 मई: हीटवेव चलने की संभावना है और तापमान भी अधिक पहुंच सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *