ग्वालियर के घासमंडी इलाके में किशोरी के कथित अपहरण से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में सामने आया कि वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ गई थी। आरोपितों की तलाश जारी …और पढ़ें

HighLights
- घासमंडी इलाके से किशोरी के अपहरण की सूचना से हड़कंप मचा।
- पुलिस ने शहरभर में नाकाबंदी कर किशोरी की तलाश शुरू की।
- सीसीटीवी फुटेज में किशोरी बाइक पर सहज बैठती नजर आई।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। उपनगर ग्वालियर स्थित घासमंडी से दिनदहाड़े 15 वर्षीय किशोरी के अपहरण की खबर से हड़कंप मच गया। पूरे शहर की पुलिस सक्रिय हो गई। जगह-जगह नाकाबंदी हो गई। एक घंटे बाद किशोरी घासमंडी चौराहे पर ही मिल गई। उससे बात की तो बताया कि ब्वायफ्रेंड व उसका दोस्त बाइक से ले गए थे। पुलिस उससे बात कर रही है। इस मामले में आरोपितों की तलाश चल रही है।
किशोरी चाचा के घर रहने के लिए आई थी। वह दवा लेने के लिए गई थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। उसके परिजनों ने पुलिस को अपहरण की खबर दी कि उसे बाइक पर दो युवक जबरन बैठा ले गए हैं। इसके बाद तो खलबली मच गई।
बॉयफ्रेंड के साथ गई थी युवती
एएसपी अनु बेनीवाल के नेतृत्व में चार टीमों ने तलाश शुरू की। एक टीम सीसीटीवी देख रही थी। एक कैमरे में किशोरी आसानी से बैठती दिखी। इससे पुलिस को कहानी में कुछ पेंच नजर आया। एक घंटे बाद चौराहे पर ही वह मिल गई। उसे उसका ब्वायफ्रेंड व उसका दोस्त ले गए थे। फिर यहीं छोड़ गए। अब इनकी तलाश पुलिस कर रही है।
